Bihar News
Advertisements

Bhagalpur 19 April : भागलपुर मांगे हवाई जहाज यह भागलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति की ओर से एक अभियान चलाया जा रहा है. एक अभियान के हिस्से में 28 वें दिन भी भागलपुर में घंटाघर के धरना जारी रहा. भागलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति के संयोजक कमल जायसवाल, रतन कुमार, अशोक कुमार, सुबोध मंडल, अरविंद रामा ने धरना को संबोधित किया. हवाई सेवा संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल प्रमंडलीय आयुक्त से मिला.

थाना बिहपुर के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने स्पाइस जेट कंपनी के सीईओ से बात की और भागलपुर से विमान उड़ाने के और संभावना जताई. स्पाइस जेट विमान कंपनी भागलपुर में हवाई जहाज उतार सकती है. भागलपुर आने को तैयार हो सकती है. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि विमान उतारने की इजाजत मांगी गई है. संबंध में विमानन विभाग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया गया साथ ही जिलाधिकारी से भी अनुमति देने का आग्रह किया गया है.

प्रशासनिक आदेश मिलने के बाद स्पाइसजेट की ओर से तकनीकी टीम भागलपुर आ सकती है भागलपुर एयरपोर्ट के 12 सौ मीटर रनवे का निरीक्षण करने के बाद 55 से 70 सीट वाली हवाई सेवा शुरू होने की संभावना रखी जा सकती है.

Advertisements

अभी कुछ ही दिनों पहले देवघर से भी विमान उड़ाने की लाइसेंसी डीजीसीए द्वता देओघर एयरपोर्ट दी गई है. जल्द ही देवघर एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन शुरू हो जाएगा. दो साल पहले दरभंगा एयरपोर्ट से बिहार के तीसरे एयरपोर्ट की शुरुआत हो गई थी.

Muzaffarpur Airport

इसके बाद नंबर आता है मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट, फिलहाल इस एयरपोर्ट के बारे में कोई नई जानकारी उपलब्ध नहीं है मुजफ्फरपुर के जनप्रतिनिधि में उदासीनता देखी जा सकती है मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के विषय में.

#Muzaffarpurnews #Bhagalpurairport #Muzaffarpurairport

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.