Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर, 26 जनवरी 2026: Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay में आज अध्यक्ष प्रोफेसर सत्यनारायण गुप्ता (सरस्वती विद्या मंदिर, केशव नगर) की अध्यक्षता में 77वें गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे भारत माता पूजन से प्रारंभ हुआ, उसके पश्चात झंडोतोलन, राष्ट्रगान और जय घोष के साथ आगे बढ़ा।

Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay गणतंत्र दिवस

महाविद्यालय के वंदना सभागार में वंदना के बाद मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच पर प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह, विभाग निरीक्षक श्री राजेश रंजन, अध्यक्ष प्रोफेसर सत्यनारायण गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री विकास कुमार मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती देवी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल विराजमान थे। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल ने इन सभी विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराया और उनका सम्मान किया।

Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay गणतंत्र दिवस
Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay गणतंत्र दिवस

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशिक्षण उद्घोषक के रूप में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा राबिया (हिंदी में) तथा छात्र ओम भारती (अंग्रेजी में) ने उत्कृष्ट उद्घोषणा की। बीएड एवं डीएड प्रशिक्षुओं ने मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें एकल गीत, समूह गीत, नृत्य तथा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मैथिली, भोजपुरी, उर्दू में भाषण दिए गए।

Advertisements

विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने भारत माता के वीर सपूतों को भावुक होकर याद किया, जो राष्ट्र सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर चुके हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रीय एकता की प्रतिज्ञा दिलाता है।

Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay गणतंत्र दिवस
Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay गणतंत्र दिवस

श्री सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण रखें तथा देश के विकास में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने गणतंत्र दिवस मनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह अवसर हमें अतीत से सीख लेते हुए भविष्य की दिशा निर्धारित करने का प्रेरणास्रोत प्रदान करता है।

अध्यक्ष प्रोफेसर सत्यनारायण गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा गणतंत्र दिवस को शिक्षा और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताते हुए सभी को बधाई दी। अंत में प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल ने सभी विद्वानों और ऊर्जावान अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह समारोह महाविद्यालय की सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाता है, जिसमें छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता और गणतंत्र की भावना को जीवंत किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.