Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 November : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की उत्तर पूर्व क्षेत्र का क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला विज्ञान मेला 30, अक्टूबर 2023 से 1 नवंबर 2023 तक Bharti Teachers Training College भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर और सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित संपन्न हुआ। आज क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला का तीसरा और अंतिम दिन था ।

Bharti Teachers Training College

Bharti Teachers Training College

प्रातः काल में प्रातः स्मरण और पुरस्कार वितरण लोक शिक्षा समिति के सह सचिव श्री रामलाल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ । तत्पश्चात 10:30 बजे से समापन सत्र आरंभ हुआ। इस समापन सत्र के अध्यक्ष पूसा कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉ मधुसूदन कुंडू थे, अध्यक्षता मुख्य अतिथि विद्या भारती उत्तर पूर्व के सचिव विद्या श्री नकुल कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के नेता तथा मुजफ्फरपुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष के अलावे विभाग निरीक्षक श्री धारणी कांत पांडे,श्री ललित कुमार राय, क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख राजाराम शर्मा, क्षेत्रीय वैदिक गणित प्रमुख श्री रामचंद्र आर्य एवं क्षेत्र के तीनों प्रदेशों के विज्ञान तथा वैदिक गणित प्रमुख तथा सह प्रमुख उपस्थित थे।

अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री कुंडू ने कहा कि यदि हम अपने आत्मविश्वास एवं अहंकार विहीन रूप से कार्य करें तो सफलता प्राप्त कर सकते हैं। श्री नकुल शर्मा ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ कार्य तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। असफलता ही सफलता की जननी है ।असफलता से निराश नहीं होना चाहिए । कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन लोक शिक्षा समिति के सहसचिव श्री रामलाल सिंह ने किया।

Advertisements
Bharti Teachers Training College
Bharti Teachers Training College में क्षेत्रीय गणित विज्ञान मेला विज्ञान संपन्न

उन्होंने कहा कि गिरना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन गिरकर ना उठना असफलता की जननी है । उन्होंने भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और सरस्वती विद्या मंदिर के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया, खासकर महाविद्यालय के कार्यालय के सभी बंधुओं के लगन और कर्मठता के लिये उनको धन्यवाद किया और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस त्रिदिवसीय गणित विज्ञान मेला की सफलता के लिए अपना बहुमूल्य समय दिए ,उन सभी ऊर्जा को धन्यवाद किया ।

इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में महाविद्यालय , विद्यालय और लोक शिक्षा समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी ने इस गणित विज्ञान मेला को विश्व गुरु बनने में सहायक बताया । इस मेले में भविष्य के वैज्ञानिक की झलक भी देखने को मिली ।

#Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.