Bihar News
Advertisements

अत्याधुनिक स्पीड मोटरबोट से शराब तस्करों की निगरानी

Patna 13 June : बिहार में अब शराब तस्करों की खैर नहीं. पहले उनका पीछा पुलिस करती थी उसके बाद ड्रोन और अब गंगा में मोटर बोट पीछा करेगी शराब तस्करों का .

अत्याधुनिक स्पीड मोटरबोट का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सवारी कर किया

पटना में जनार्दन घाट पर रविवार को अत्याधुनिक स्पीड मोटरबोट का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सवारी कर किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया की गंगा नदी और सोन नदी सहित सभी नदी क्षेत्र में अत्याधुनिक स्पीड मोटरबोट से निगरानी रखी जायगी.

Advertisements

यह स्पीड मोटरबोट ड्रोन, नाइट विजन, थर्मल विजन और जीपीएस सिस्टम से लैस रहेगी. इसकी छत पर एक लॉन्चिंग पैड है, जहां से ड्रोन टेक ऑफ व लैंड कर सकता है.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.