Sports
Advertisements

प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 अक्टूबर को 2 बजे दिन मे किया जाएगा। सुबह 9-10 के बीच “ऑन स्पौट-ऑनलाइन इंट्री” भी किया जाएगा।

Muzaffarpur 10 October : मुजफ्फरपुर में 13 अक्टूबर से से होनेवाले स्व0 अमितोष कुमार शाही स्मृति बिहार राज्य सिनिअर्स ( ओपेन & महिला) शतरंज प्रतियोगिता कि तैयारी पूरी कर ली गई है जो रामदयालुनगर स्तिथ चन्द्रविला वातानुकूलित सभागार में होगा.


सोमवार 10 अक्टूबर, 2022 को स्थानीय कलमबाग चौक, मुजफ्फरपुर स्थित “संघ कार्यकाल” के सभागार मे मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित अमितोष कुमार शाही स्मृति बिहार राज्य सिनिअर्स ( ओपेन & महिला) शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन समिति का बैठक का आयोजन किया गया। ऊक्त आयोजन के विभिन्न वर्ग में अभी तक कुल 64 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेने कि पुष्टि कि है जिनकी संख्या बढ़ सकती है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 अक्टूबर को 2 बजे दिन मे किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों के ठहरने और खेलने के लिए स्थानीय रामदयालु स्थित “चंद्रविला फार्म हाउस” मे वातानुकूलित सभागार और रूम की व्यवस्था है साथ ही स्थानीय प्रतिभागियों के सुविधा हेतू 13 अक्टूबर को सुबह 9-10 के बीच “ऑन स्पौट-ऑनलाइन इंट्री” भी किया जाएगा।

Advertisements

उक्त बात कि जानकारी आयोजन सचिव, गुडू शाही ने दिया. आयोजन समिति की बैठक मे मुख्य रूप से संघ अध्यक्ष डाक्टर विमोहन कुमार, सचिव, राजीव रंजन, संजय कुमार श्रीवास्तव, कुमार अभिमन्यु ‘परिमल’, रविशंकर कुमार, रवि वर्मा, अजय कुमार, पंकज कुमार, सुमंत चौधरी, मनीष कुमार, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, संजीव कुमार सहित दर्जनभर से ज्यादा आयोजन समिति और संघ कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी जानकारियां गुडू शाही, आयोजन सचिव, MDCA, स्व0 अमितोष कुमार शाही स्मृति बिहार राज्य सिनिअर्स (ओपेन & महिला) शतरंज प्रतियोगिता 2022.

#chess #Biharstatechess #Muzaffarpurchess #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.