www.goltoo.in

तेलंगाना के सेंगारेड्डी में आयोजित जूनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम बनी चैंपियन

April 11, 2022 | by Goltoo

689b17df-0de1-44b1-89c6-f4360e7170d9

बिहार टीम बनी चैंपियन-जूनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप

Sengareddy11 April : तेलंगाना के सेंगारेड्डी में आयोजित जूनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप में बिहार बालक टीम ने फाइनल मैच में आंध्र प्रदेश को 4–2 से हराकर चैंपियन बनी, अपने पहले मैच में बिहार ने गुजरात को 15–2 से, दूसरे मैच में मध्य प्रदेश को 9–0 से हराया, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार ने उत्तर प्रदेश को 11–4 से हराया।

Jubilant Bihar Targetball Team

सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार ने मेजबान तेलंगाना को 4–1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में बिहार की टीम ने आंध्र प्रदेश को 4–2 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बिहार राज्य टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर के खिताब अपने नाम किया है।यह जानकारी टीम मैनेजर एनायतुल्ला शाहिद एवम टीम कोच अभिनव आनंद ने दी।

बिहार राज्य डेवलपमेंट कमिटी के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, निदेशक शारीरिक शिक्षा एल.एस कॉलेज महेंद्र प्रसाद, नवीन कुमार, सुपौल सचिव तरुण झा, वैशाली सचिव अमित कुमार,मधुबनी सचिव रविशेखर,बेगूसराय सचिव मिथिलेश पांडे,राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश, कल्पना, रागनी ठाकुर, सहित अन्य जिला सचिव ने उपलब्धि पर बधाई दी।

#Targetball #Biharnews #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all