Headlines

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर Bihar University में आशु भाषण प्रतियोगिता

Bihar University Bihar University
Advertisements

Muzaffarpur 10 September : आज दिनांक 10.09.25 को आकाशवाणी, पटना और B.R.A. Bihar University के संयुक्त तत्वावधान में आकाशवाणी के 90 वर्ष पुरे होने पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और विश्वविद्यालय के क्षेत्राधीन विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतियोगिता में भाग लेने आए छात्र-छात्राओं के बीच “आशु भाषण” प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय सिनेट हौल में माननीय कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

Bihar University “आशु भाषण” प्रतियोगिता

“आशु भाषण” के निम्न लिखित विषय रहें।

1.स्वतंत्रता आंदोलन से अमृतकाल तक – आकाशवाणी की स्वरगाथा”

  1. “राष्ट्र निर्माण में आकाशवाणी : जन-जन की आवाज़ से जन-जन का विश्वास”
  2. “सीमाओं पर सैनिकों का मनोबल और आकाशवाणी का संदेश”
  3. “भारतीय संस्कृति, साहित्य और लोक परंपराओं के संवाहक के रूप में आकाशवाणी”
  4. “नवभारत के विकास में आकाशवाणी की भूमिका – शिक्षा, कृषि और जागरूकता का प्रसार”
Bihar University "आशु भाषण" प्रतियोगिता"

मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण,नव नालंदा विश्वविद्यालय,ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अपने भाषणों में उच्चारण की स्पष्टता, शब्दों के संयोजन और समय सीमा का ध्यान रखने की सलाह दी।

आकाशवाणी पटना से आए कार्यक्रम अधिशासी अंशुमान झा ने महज दो दिनों के अंदर ही ऐसे सफ़ल कार्यक्रम के आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर मनोज कुमार की भूरि भूरि प्रशंसा की और साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को कराने बी आर अम्बेडकर में विश्वविद्यालय को प्राथमिकता देने का वचन दिया।

Bihar University "आशु भाषण" प्रतियोगिता"

“आशु भाषण” प्रतियोगिता की प्रथम विजेता अंबिका सर्राफ,ऐम एस के बी, मुजफ्फरपुर ,द्वितीय विजेता संयुक्त रूप से प्रतिभा कुमारी,जे एस कौलैज,चंदौली, वैभव लक्ष्मी, रामेश्वर सिंह कौलेज, मुजफ्फरपुर, तृतीय विजेता संयुक्त रूप से ऋतंभरा,आर डी एस कौलेज, मुजफ्फरपुर एवं वंदना विजयलक्ष्मी,एम डी डी एम कौलेज, मुजफ्फरपुर रहीं।

Bihar University "आशु भाषण" प्रतियोगिता"

निर्णायक मंडल में विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग की निभा शर्मा, विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के डॉ राकेश कुमार रंजन, आकाशवाणी पटना के अंशुमन झा,नव नालंदा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण रहे।सभी विजित प्रतिभागियों को आकाशवाणी, पटना द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया।

RDS College

अपने अध्यक्षीय भाषण में कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने आकाशवाणी पटना का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर मनोज कुमार, संस्कृत विभाग, ने माननीय कुलपति का एवं नव नालंदा विश्वविद्यालय से आए विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण और आकाशवाणी पटना के अंशुमन झा के प्रति आभार प्रकट किया।

सभी प्रतिभागियों के बीच सहभागिता प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।

मौके पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्रोफेसर रजनीश कुमार गुप्ता,आभा रानी सिन्हा, प्रो कुसुम, डॉ विनोद बैठा,प्रो आले जफर, डॉ सुशांत, आदि और विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल, डॉ कनुप्रिया, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ त्रिविक्रम सिंह, डॉ नंद किशोर,और शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *