Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 January : सेवा नियमितीकरण के मुद्दे को लेकर बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक Bihar University Guest Teachers संघ की बैठक आरबीबीएम कॉलेज में हुई।

Bihar University Guest Teachers

बैठक में सभी कॉलेज के प्रतिनिधियों ने भावी कार्य योजना पर विचार विमर्श किया। विचार किया गया कि जल्द ही संघ का प्रतिनिधिमंडल अतिथि प्राध्यापकों के सेवा समायोजन को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। इसके साथ ही संघ शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अपने सुरक्षित भविष्य को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने बताया कि बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के अतिथि प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारियों के साथ जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी बातों को मजबूती से रखेंगे।

अतिथि प्राध्यापकों ने विगत पांच-छह वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाया है: डॉ ममता रानी

Advertisements
Bihar University Guest Teachers ने गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाया है: डॉ ममता रानी
Bihar University Guest Teachers ने गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाया है: डॉ ममता रानी

संघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से भी मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।
अतिथि प्राध्यापकों ने कॉलेज की प्राचार्या डॉ ममता रानी से मिलकर संघ की कार्य योजना के बारे में बताया।


प्राचार्य डॉ ममता रानी ने सभी अतिथि प्राध्यापकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि विगत पांच वर्षों से पूरे बिहार में अतिथि प्राध्यापकों ने गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उच्च शिक्षा को गति प्रदान किया है। समय-समय पर सेमिनार, वर्कशॉप और अन्य शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से एक अलग ही पहचान बनाई है। इनकी नियुक्ति यूजीसी के मापदंडों के अनुसार विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए की गई है। अतः सरकार को इनकी सही मांगों पर विचार करना चाहिए।

Bihar University Guest Teachers
Bihar University Guest Teachers

मौके पर संघ के डॉ ललित किशोर, डॉ राघव मणि, डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ नितेश कुमार, डॉ सबीना परवीन, डॉ मोमिता बनर्जी, डॉ विनीता रानी, डॉ मंजूश्री, डॉ पूजा शेखर, डॉ रागनी, डॉ राकेश कुमार, डॉ संजय कुमार यादव, डॉ राकेश रंजन, डॉ राजेश कुमार, डॉ निलेश कुमार लोधी, डॉ राम किशोर, डॉ पी एन सिंह आदि मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.