Headlines

Bihar University News : Download Admit Card PG Exam

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 12 March : बिहार विश्वविद्यालय का एडमिट कार्ड पीजी परीक्षा के लिए वेबसाइट से डाउनलोड करने की तिथि निकलने के साथ छात्रों के लिए परेशानियां शुरू हो गई. बिहार विश्वविद्यालय का एडमिट कार्ड पीजी परीक्षा के लिए वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. पहले दिन ही 200 से ज्यादा शिकायत दर्ज की गई है. पीजी सेशन 2019-21 सेकंड सेमेस्टर के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी होने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई. परीक्षा विभाग ने बताया परीक्षा वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले और त्रुटि होने पर परीक्षा नियंत्रक के ईमेल पर शिकायत करें.

SKJ Law College

Preview in new tab

पहले दिन 200 छात्र-छात्राओं ने एडमिट कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत की परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं को अलग-अलग स्तर पर रोल नंबर जारी किया गया था कुछ ने परीक्षा विभाग की ओर से जारी रोल नंबर पर परीक्षा दी कुछ ने रजिस्ट्रेशन नंबर और कक्षा के रोल नंबर में परीक्षा में शामिल हुए. 14 मार्च तक जो भी समस्या है उसका समाधान कर 2 दिन में एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिन के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी नहीं है वे अपने विभाग विभागाध्यक्ष या प्राचार्य से प्रमाणित कराकर परीक्षा में शामिल होंगे.

#biharuniversity #muzaffarpur