Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 December : Bihar University News डॉ रजनीश गुप्ता बने विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष।
वरिष्ठता क्रम का अनुसरण करते हुए कुलसचिव ने डॉ रजनीश कुमार गुप्ता को प्रोफेसर की प्रोन्नति के साथ-साथ विश्वविद्यालय विभागाध्यक्ष की अधिसूचना जारी कर दी। इसके बाद रजनीश कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया।

Bihar University News डॉ रजनीश गुप्ता


पदभार ग्रहण करते ही डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने कहा कि विभाग में शोध गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। यथा शीघ्र विभाग से शोध पत्रिका का प्रकाशन किया जाएगा। समय-समय पर सेमिनार एवं संगोष्ठी का आयोजन विभाग की प्राथमिकता में होगा।

ज्ञात हो कि रजनीश कुमार गुप्ता पूर्व में विश्वविद्यालय में महाविद्यालय निरीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके बाद वे रामदयालु सिंह महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Advertisements
Bihar University News डॉ रजनीश गुप्ता बने विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष.
Bihar University News डॉ रजनीश गुप्ता बने विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष.

Bihar University News बधाई एवं शुभकामनाएं

विधान पार्षद डॉ संजय कुमार सिंह, बुटा महासचिव डॉ सुनील कुमार सिंह, बुस्टा महासचिव डॉ रमेश कुमार गुप्ता, कुलसचिव डॉ संजय कुमार , सीसीडीसी डॉ अमिता शर्मा, मानविकी के डीन डॉ सतीश कुमार राय, सोशल साइंस डीन डॉ संगीता रानी, नैक निदेशक डॉ कल्याण कुमार झा, कॉलेज निरीक्षक डॉ प्रमोद कुमार, विकास पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ आभा रानी, कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ मुजतफा, डॉ शिवानंद, पूर्व कुलसचिव डॉ रत्नेश मिश्रा, डॉ ललन सिंह, छात्र नेता मुन्ना सिंह यादव, चंदन यादव, संकेत मिश्रा, पंकज कुमार, उत्तम कुमार पांडे, डॉ राजीव कुमार, डॉ सौरभ, डॉ तूलिका, डॉ आनंद प्रकाश दुबे, डॉ ललित किशोर, डॉ सतीश कुमार, डॉ मीनू कुमारी, डॉ अफरोज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

#Muzaffarpur #Biharuniversity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.