Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 May : Bihar University News दैनिक वेतन भोगी/संविदा शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राहुल कुमार उर्फ डब्बू एवं सचिव पद के लिए श्री अमूल्य कुमार सर्वसम्मति से चयनित किए गए।


*अध्यक्ष और सचिव ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दैनिक वेतन भोगी एवं संविदाकर्मियों के अधिकार के लिए अनवरत संघर्ष किया जाएगा। समय-समय पर कर्मचारियों के अधिकार के लिए आंदोलन भी चलाए जाएंगे।

Bihar University News
Bihar University News


बिहार विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय दैनिक वेतन भोगी/ संविदा शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के गठन में बिहार विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी 42 अंगीभूत महाविद्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने एमपी सिंहा साइंस कॉलेज मुजफ्फरपुर में आहूत बैठक में हिस्सा लिया।

Advertisements


प्रक्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में श्री प्रभात कुमार एवं श्री राजेश कुमार सिंह, प्रक्षेत्रीय संयुक्त मंत्री के रूप में श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्री ज्योतिष कुमार, श्री राहुल रंजन एवं श्री नवीन कुमार चयनित किए गए। वहीं प्रक्षेत्रीय कोषाध्यक्ष डॉ समीउल्लाह अंसारी एवं मीडिया प्रभारी श्री विक्रम कुमार बनाए गए।


प्रक्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में राघव शरण, रूपेश कुमार, प्रशांत कुमार, अजीत कुमार, उमाकांत कुमार, संजय कुमार, सौम्या कुमारी, बब्बू कुमार, अजीता भारती, कविता कुमारी, अलका कुमारी, अनमोल कुमार एवं आदित्य कुमार झा चयनित किए गए।

#biharuniversity #universitynews #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.