Muzaffarpur News

Bihar University News सेवा नवीनीकरण को लेकर अतिथि प्राध्यापक संघ कुलसचिव से मिले

Advertisements

Muzaffarpur 18 August : Bihar University News सेवा नवीनीकरण को लेकर अतिथि प्राध्यापक संघ कुलसचिव से मिले।

Bihar University News सेवा नवीनीकरण को लेकर कुलसचिव से वार्ता


अतिथि प्राध्यापक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने सेवा नवीनीकरण को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में कुलसचिव से वार्ता किया। कुलसचिव डॉ संजय कुमार ने बताया कि सेवा नवीनीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। वहीं हटाए गए हिंदी के अतिथि प्राध्यापकों की पुनर्बहाली मामले पर बताया कि रिनुअल के साथ ही उसकी भी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Bihar University News सेवा नवीनीकरण को लेकर अतिथि प्राध्यापक संघ कुलसचिव से मिले
Bihar University News सेवा नवीनीकरण को लेकर अतिथि प्राध्यापक संघ कुलसचिव से मिले

Bihar University News अतिथि प्राध्यापकों के अध्यापन कार्य का फीडबैक अच्छा-डॉ संजय कुमार


उन्होंने बताया कि अतिथि प्राध्यापकों के अध्यापन कार्य का फीडबैक अच्छा है। सभी लोग नियमित वर्ग करें। विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच टीम प्राध्यापकों की उपस्थिति, अध्यापन कार्य एवं छात्रों की उपस्थिति का फीडबैक हर सप्ताह शिक्षा विभाग एवं राजभवन को भेजेगी। उन्होंने उम्मीद जताया कि जल्द ही पूरे राज्य में शैक्षणिक व्यवस्था और छात्रों की उपस्थिति निश्चित रूप से बेहतर होगी।


मौके पर संघ के डॉ ललित किशोर, डॉ राघव कुमार, डॉ गुंजन कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ रविंद्र कुमार सिंह, डॉ रवि भूषण सिंह, डॉ अविनाश झा, डॉ मयंक, डॉ शांतनु, एवं डॉ पवन कुमार मौजूद थे।

#Muzaffarpur #news #biharuniversity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.