www.goltoo.in

Bihar University News 20 फरवरी को होगा पटना में राज्य स्तरीय विशाल प्रदर्शन

February 15, 2024 | by Goltoo

bu2

Muzaffarpur 15 February : Bihar University News 20 फरवरी को होगा पटना में राज्य स्तरीय विशाल प्रदर्शन,शिक्षक एवं कर्मचारी अपने हित और अधिकार की रक्षा के लिए पटना में एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे.

Bihar University News
Bihar University News

Bihar University News


20 फरवरी को होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित अकादमी स्टाफ कॉलेज में शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मचारी, पेंशनर संघ, अतिथि प्राध्यापक संघ के “समन्वय समिति” की बैठक आहूत हुई। समन्वय समिति के संयोजक प्रो सतीश कुमार राय ने कहा कि बिहार विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक, अतिथि प्राध्यापक, संबद्ध डिग्री एवं इंटर महाविद्यालय के सभी कोटि के शिक्षक एवं कर्मचारी सामूहिक अवकाश में रहते हुए बड़ी संख्या में गर्दनी बाग पटना स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर आहूत आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। पेंशनर समाज का बड़ा जत्था भी इस आंदोलन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


बैठक में संयोजक प्रो सतीश कुमार राय, प्रो सुनील कुमार सिंह, प्रो ललन कुमार झा, प्रो जयकांत जय, प्रो राजीव झा, प्रो रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो एमएन रिजवी, प्रो सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रो अरुण कुमार, श्री इंद्र कुमार दास, श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, श्री उज्जवल कुमार, डॉ अफरोज, डॉ रंजीत कुमार, प्रो पवन कुमार सिंह,श्री पंकज भूषण, श्री कृष्ण कुमार, श्री राहुल कुमार, श्री नरेंद्र कुमार सिंह, श्री गौरव आदि उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all