Muzaffarpur News
Advertisements

Patna 8 March : Bihar weather – बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा, जबकि 9 से 11 मार्च के बीच राज्य के कुछ मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Bihar weather : बिहार में मौसम शुष्क

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 7 मार्च को राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस नालंदा जिले के राजगीर में दर्ज किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान 29.7 से 34.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Bihar weather : बिहार में मौसम शुष्क
Bihar weather : बिहार में मौसम शुष्क

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस सहरसा जिले के अगवानपुर में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 17.5 से 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया। इस दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

Advertisements

मौसम विभाग IMD Patna के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। इसके बाद 9 मार्च को मध्य एवं पूर्वी जिलों के कुछ स्थानों पर, 10 मार्च को पूर्वी जिलों में तथा 11 मार्च को उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान के रुझान को लेकर विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, जबकि अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ स्थानों पर धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में भी कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.