www.goltoo.in

BRABU में वेतन, एरियर और पेंशन मामलों के निपटारे को मिली रफ्तार, दो दिवसीय विशेष सत्यापन शिविर शुरू

July 27, 2026 | by Goltoo

am123

Muzaffarpur 27 July : BRABU में 27-28 जुलाई को वेतन, एरियर और पेंशन मामलों के निपटारे के लिए विशेष सत्यापन शिविर शुरू। बिहार के कई जिलों से शिक्षक और सेवानिवृत्त कर्मी पहुंचे।

BRABU में दो दिवसीय विशेष सत्यापन शिविर शुरू

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में वर्षों से लंबित वेतन, वेतन एरियर, पेंशन एवं अन्य भुगतान संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 27 जुलाई 2026 से दो दिवसीय विशेष सत्यापन शिविर की शुरुआत हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आयोजित यह शिविर 27 और 28 जुलाई को विश्वविद्यालय अतिथिशाला (Guest House) में सुबह 10:30 बजे से संचालित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य कार्यरत शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित मामलों का शीघ्र सत्यापन कर भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाना है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह विशेष शिविर राजभवन सचिवालय, बिहार के निर्देश के अनुपालन में आयोजित किया जा रहा है। लंबे समय से लंबित वेतन, एरियर और पेंशन संबंधी फाइलों के कारण प्रभावित भुगतान प्रक्रिया को गति देने के लिए एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों एवं आवश्यक अभिलेखों की व्यवस्था की गई है। इससे मामलों के त्वरित सत्यापन और निस्तारण में सुविधा मिल रही है।

BRABU में दो दिवसीय विशेष सत्यापन शिविर शुरू
BRABU में दो दिवसीय विशेष सत्यापन शिविर शुरू

बिहार के कई जिलों से पहुंचे शिक्षक और सेवानिवृत्त कर्मचारी

BRABU विशेष सत्यापन शिविर में मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पश्चिमी चंपारण (बेतिया), वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर सहित विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों से शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मी पहुंचे। वे अपने लंबित वेतन, वेतन एरियर, पेंशन और अन्य बकाया भुगतान से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कराने पहुंचे।

वेतन बकाया से जुड़े मामलों में रामनरेश कुमार, अमेरिका शाह और टी.पी. सिंह सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं पेंशन संबंधी मामलों में कामता प्रसाद यादव, अरुण यादव, श्यामनंदन सिंह, उदय नारायण प्रसाद, उमा शंकर पाण्डेय और लक्ष्मी कुमारी सहित अनेक सेवानिवृत्त कर्मियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

BRABU में दो दिवसीय विशेष सत्यापन शिविर शुरू
BRABU में दो दिवसीय विशेष सत्यापन शिविर शुरू

संबंधित अधिकारी रहे मौजूद

शिविर के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.(डॉ ). समीर कुमार शर्मा, , वित्तीय सलाहकार प्रवीण कुमार सिंह, वित्त पदाधिकारी राम बाबू महतो, पेंशन पदाधिकारी डॉ मो. अमानुल्लाह, उपकुलसचिव प्रथम प्रवीर कुमार सरकार, राजेश कुमार, खुर्शीद आलम ,ऋषि और अमित भारद्वाज, संतोष सिंह सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।

28 जुलाई को भी जारी रहेगा शिविर

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 28 जुलाई 2026 को भी यह विशेष सत्यापन शिविर विश्वविद्यालय अतिथिशाला में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। जिन शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के वेतन, एरियर, पेंशन अथवा अन्य भुगतान संबंधी मामले अभी लंबित हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपने मामलों का सत्यापन करा सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस विशेष पहल से लंबे समय से लंबित भुगतान मामलों के समाधान में तेजी आएगी और शिक्षकों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध राहत मिल सकेगी।

RELATED POSTS

View all

view all