Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 September : Shyam Nandan Sahay College मुजफ्फरपुर में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का चुनाव संपन्न हुआ। नीतीश कुमार अध्यक्ष और अजय कुमार सचिव चुने गए।

Shyam Nandan Sahay College चुनाव संपन्न

Shyam Nandan Sahay College, मुजफ्फरपुर में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए श्री नीतीश कुमार को अध्यक्ष चुना। नई टीम में मो. शाहबाज अहमद को सह अध्यक्ष, अजय कुमार को सचिव और सारिका कुमारी को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

नई कार्यकारिणी में सन्नी कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए, जबकि संजीत कुमार को ऑडिटर और मो. राजा अली को सह ऑडिटर चुना गया। कार्यकारी समिति के सदस्यों के रूप में अर्चना कुमारी, ऋषिका कुमारी, मुन्नीलाल शाह, जीतेश कुमार और सूरज कुमार का चयन किया गया।

Advertisements
Shyam Nandan Sahay College में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का चुनाव
Shyam Nandan Sahay College में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का चुनाव

चुनाव के बाद पूर्व अध्यक्ष श्री गुल्लू सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर बधाई दी। उन्होंने सभी सदस्यों के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य ने भी नई कार्यकारिणी के सभी चयनित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Shyam Nandan Sahay College में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का चुनाव
Shyam Nandan Sahay College में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का चुनाव

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी डी.के. सिंह, जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति सिन्हा, पांडे प्रकाश, भारत भूषण समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुन्ना कुमार, त्रिपुरारी सिंह, शोखी पंडित, चन्देश्वर चौधरी, किरण कुमारी, निवेदिता कुमारी, जगन्नाथ साह, विष्णु कुमार, मोहन कुमार, अनीता कुमारी और अजय राम सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर समन्वय के साथ काम करने की उम्मीद जताई गई।

Shyam Nandan Sahay College चुनाव संपन्न
Shyam Nandan Sahay College चुनाव संपन्न

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.