Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 November : लंगट सिंह महाविद्यालय के पत्रकारिता एवम् जनसंचार विभाग में साप्ताहिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “बिहार में स्वास्थ्य योजना और उसकी चुनौतियाँ” था। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. ललित किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है. बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा पौष्टिक आहार की व्यवस्था कराई जाती है. डॉक्टर से लेकर अधिकारी तक स्वास्थ्य योजना को लेकर बैठक करते है, लेकिन वह योजना फिर भी धरातल पर नही उतरती है.

मुख्य अतिथि प्रो. ललित किशोर


प्राचार्य डॉ ओपी राय ने कहा कि बीएमसी विभाग में साप्ताहिक संगोष्ठी की शुरुआत छात्रों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण पहल है। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य धन पर बल दिया और कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। स्वास्थ्य पत्रकारिता के माध्यम से पत्रकारिता के छात्र स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम को एक नई ऊंचाई दे सकते हैं.

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. ललित किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है. बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा पौष्टिक आहार की व्यवस्था कराई जाती है.


प्रथम वर्ष की छात्रा श्रेया शर्मा ने कहा कि कुपोषण के कारण बच्चों में बौनेपन के मामले में बिहार सबसे ऊपर है. बच्चों में कम वजन के मामले में बिहार दूसरे स्थान पर है. तृतीय वर्ष की छात्रा भारती ने कहा कि निजी और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है. योजना तो लागू हो जारी लेकिन सुचारु ढंग से कार्य नही कर रहा.

Advertisements

छात्र उज्ज्वल ने कहा कि सरकार के द्वारा लागू योजना हवा- हवाई रहता है. सरकारी अस्पताल में ईलाज की बात तो छोड़ दिया जाए. मरीज को बेड की जरूरत होती है तो विधायक और मंत्री से पैरवी करवाने पर बेड मिलता है. नीति आयोग के अनुसार पूरे देश में बिहार फिसड्डी है. छात्रा सेजल ने कहा कि आंखफोरवा और किडनी कांड जैसी घटना पूरे स्वास्थ्य विभाग पर अंगुली उठा रही. मंच संचालन द्वितीय वर्ष का छात्र सचिन ने किया. संगोष्ठी में शम्मी भारती, हिमांशु, शालिनी, दिलजीत, गोविन्द, अमित, सुंदरम, उत्तम, साकिब समेत तीनों वर्षों के छात्र- छात्राओं मौजूद थे.

#lscollege #biharuniversity #Muzaffarpur #masscommunication

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.