Muzaffarpur 10 September : BRABU Inter College Wrestling में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बगहा चैंपियन और एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर रनर-अप रहा।
BRABU Inter College Wrestling
BRABU Inter College Wrestling – तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 9 कॉलेजों के कुल 32 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बगहा ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि एल.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर रनर-अप रहा।
प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर पर कुश्ती प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा।
समापन समारोह में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

समारोह में महाविद्यालय के सं सचिव मनीष कुमार, खेल संयोजक महेंद्र प्रसाद, प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह, जिला कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा और आयोजन सचिव प्रो. विकास कुमार सहित कई शिक्षक, खेल पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रो. रंजन कुमार, प्रो. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रो. बीरेंद्र यादव, अजिताभ कुमार, विनय कुमार, संजय कुमार, ऋतुराज, संजीत और ऋषि समेत अन्य उपस्थित रहे।
फ्रीस्टाइल में इन खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन
फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग में साजन कुमार, कृष्णा कुमार और राधेश्याम कुमार ने हिस्सा लिया। 61 किलोग्राम वर्ग में संदीप महतो और रौशन कुमार, जबकि 65 किलोग्राम वर्ग में मो. अहसान, ओम बाबू कुमार और राम ऋषि कुमार ने प्रतिस्पर्धा की।

70 किलोग्राम वर्ग में ऋषभ राज और रौशन कुमार यादव, 74 किलोग्राम में उत्तम कुमार और मुन्ना कुमार यादव, 79 किलोग्राम में कुणाल कुमार यादव और रितेश कुमार यादव तथा 86 किलोग्राम वर्ग में निहाल कुमार झा और मिथिलेश कुमार ने मुकाबलों में भाग लिया। 92 किलोग्राम वर्ग में रामबाबू कुमार और प्रिंस कुमार ने अपनी चुनौती पेश की।
ग्रीको-रोमन में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
ग्रीको-रोमन कुश्ती के 55 किलोग्राम भार वर्ग में बीरेश कुमार, 60 किलोग्राम में विशाल कुमार, 63 किलोग्राम में नमन कुमार, 67 किलोग्राम में रौनक कुमार, 72 किलोग्राम में मनखुश कुमार, 77 किलोग्राम में आशु राज, 82 किलोग्राम में प्रदीप कुमार और 87 किलोग्राम भार वर्ग में किसलय कुमार ने प्रतिस्पर्धा की।
BRABU Inter College Chess टूर्नामेंट: राजनारायण कॉलेज बना चैंपियन, एलएन मिश्रा मैनेजमेंट कॉलेज उपविजेता https://t.co/As518mxAvi #Muzaffarpur #intercollegechess @brabu_ac_in pic.twitter.com/HhAfCgvYqd
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 20, 2026
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विश्वविद्यालय के कॉलेजों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और पहल हुई है। बगहा के ओवरऑल चैंपियन बनने और एल.एस. कॉलेज मुजफ्फरपुर के रनर-अप रहने से खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह देखा गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.