Muzaffarpur 1 November : BRABU Muzaffarpur में 1 नवंबर 2026 को श्रमदान सह स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में प्लास्टिक मुक्त बिहार और नशामुक्त युवा विकसित भारत का संकल्प लिया गया।
BRABU Muzaffarpur: कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान, 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा
आज दिनांक 01/11/2026 को सुबह 7:30 बजे BRABU Muzaffarpur के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं न्यू सोशल साइंस फैकल्टी के सभी विभागों के साथ हिंदी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से न्यू सामाजिक विज्ञान संकाय के समीप माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के प्रेरणादायी नेतृत्व में ‘श्रमदान सह स्वच्छता जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त बिहार एवं नशामुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ चलाया गया।

न्यू सामाजिक विज्ञान संकाय एवं हिन्दी विभाग सह राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान की स्वागतकर्ता और एनएसएस समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने अतिथियों का अभिनंदन किया तथा उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों को अभियान के संबध में जानकारी दी।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने अपने संदेश में कहा कि जब हमारा युवा नशे और गंदगी से मुक्त होगा तभी हमारा भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर और विकसित होगा, इसलिए स्वच्छता को हमें एक आदत के रूप में अपनाना होगा क्योंकि यह हमारे भीतर राष्ट्र प्रेम को मजबूत करती है। अभियान के मुख्य आयोजक सीसीडीसी प्रो. रजनीश गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर एक रोल मॉडल स्थापित करना होगा।




इस अभियान में विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं पदाधिकारियों सहित लगभग 100 की संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सीसीडीसी प्रो. रजनीश गुप्ता के साथ विश्वविद्यालय हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आशा के साथ सहायक प्राध्यापक डॉ. उज्ज्वल आलोक, डॉ सुशांत कुमार, डॉ साक्षी शालिनी, डॉ संध्या, मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकास कुमार, डॉ किरण ठाकुर , डॉ रीतू कुमारी , बंगाली विभाग से डाॅ. तारक पुरकायत,डॉ. सुनंदा मंडल, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग से विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रवि श्रीवास्तव,डॉ. विनोद बैठा, डॉ. मो. सलाहुद्दीन, डॉ. के.के. ठाकुर,गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता रानी एवं बीआरएबीयू के डीआर-द्वितीय डॉ. अमर बहादुर शुक्ला,आरडीएस काॅलेज़ से डॉ ललित कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहें तथा इस अभियान में हिस्सा लिया।

सामुदायिक सेवा और जन-भागीदारी के इस पुनीत अभियान में हिस्सा लेने के लिए मुजफ्फरपुर जिला के नीतिश्वर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. पूजा गुप्ता अपने यूनिट के स्वयंसेवकों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहें और अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया।
मुजफ्फरपुर के SKJ Law College में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता, नशा मुक्ति और जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। #Muzaffarpur #SardarPatel https://t.co/8mGfqqaQIh https://t.co/FZ4RlSngJB
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 31, 2026
इसके अतिरिक्त एम.डी.डी.एम. और एल एन टी काॅलेज के स्वयंसेवकों ने भी इस अभियान में भाग लिया।
अभियान की समाप्ति के उपरांत नीतिश्वर काॅलेज़ के स्वयंसेवक शिवम् कुमार द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं नशामुक्ति के लिए संकल्प दिलाया गया।
अभियान के समापन पर नीतिश्वर काॅलेज़ के ही स्वयंसेवक प्रणव कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.