Muzaffarpur News
Advertisements

Varanasi 24 : January : BRABU VC Prof. D. C. Rai ने वाराणसी में आयोजित श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के रजत जयंती सम्मान समारोह में सहभागिता की, जहाँ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि रहे और समिति के 25 वर्षों के सेवा कार्यों की सराहना की गई।

BRABU VC Prof D. C. Rai : श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति

धर्म और अध्यात्म की नगरी वाराणसी में श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘रजत जयंती सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने अपने संबोधन में समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विगत 25 वर्षों से समिति द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्य निस्वार्थ सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व का प्रेरणास्पद उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज सेवा के मूल मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति है।

Advertisements
BRABU VC Prof D. C. Rai : श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति
BRABU VC Prof D. C. Rai : श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति

प्रो. राय ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जनकल्याण से जुड़े कार्य मानवता और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ कर रहे हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने समिति द्वारा अमरनाथ यात्रा के दौरान चंदनवाड़ी बेस कैंप में श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं और सेवाओं की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने इसे राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह सहित वाराणसी के प्रबुद्ध नागरिक, शिक्षाविद एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.