Headlines

Breaking News : CM Nitish Kumar Attacked in Bakhtiyarpur नितीश कुमार पर घर में हमला,बाल-बाल बचे

SKJ Law College
Advertisements

Patna 27 March : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दुर्व्यवहार किया गया है. बिहार के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में एक विक्षिप्त युवक ने सीएम की सुरक्षा में सेंध मारते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचने में सफल हो गया और पीछे से हमला कर दिया. हालांकि इसमें कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत काबू में कर लिया.थोड़ी बहुत धक्का-मुक्की जैसी हरकत हुई. युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया. मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि कोई कार्यवाही नहीं करें.


विछिप्त युवक को हिरासत में लेकर उसकी समस्या और उसके हालात को समझने की कोशिश कर रही है. पुलिस घटना के वक्त पटना के एसएसपी और जिला अधिकारी उपस्थित थे. इतने बड़े अधिकारियों के सामने मुख्यमंत्री की सुरक्षा घेरे में युवक का आ जाना बड़े सवाल खड़ा करता है उनकी सुरक्षा में.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सरकारी अस्पताल के कार्यक्रम में बख्तियारपुर में शामिल हुए. बख्तियारपुर के स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर रहे थे. इसी बीच एक युवक आया और तेजी से मुख्यमंत्री के बहुत करीब पहुंचकर पीछे से हमला करने की कोशिश की. थोड़ी बहुत धक्का-मुक्की के अलावा कुछ नहीं हुआ. हमलावर को हिरासत में ले लिया गया और पुलिस पूछताछ कर रही है.

SKJ Law College
SKJ Law College
Adv Banner


सुरक्षा में चूक हुई इस मामले में एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि पूरी घटना से संबंधित बिंदुओं पर जांच की जा रही है. मुख्यमंत्री की सुरक्षा एसएसजीब करती है और किसी राज्य के मुख्यमंत्री की सुरक्षा घेरे को भेदना वह भी किसी आम युवक के द्वारा बहुत बड़ी बात है. अगर किसी आतंकवादी संगठन के द्वारा कोई घटना होती तो आप समझ सकते हैं कितनी बड़ी घटना हो सकती थी. इस घटना में शंकर कुमार वर्मा नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है,जो बख्तियारपुर का ही रहने वाला है, के बारे में बताया जा रहा है कि वह भी विछिप्त है और इस तरह की अजीबोगरीब हरकत करते रहता है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 2020 में भी विधानसभा चुनाव के दौरान मधुबनी में एक रैली में हमला हुआ था.

#NitishKumar #CMNitishkumar #Biharnews