www.goltoo.in

British PM Rishi Sunak ऋषि सुनक को सीट बेल्ट हटाने पर जुर्माना देना पड़ा, भारतियों को सीख लेनी चाहिए

January 22, 2023 | by Goltoo

pm

British PM fined : ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को सीट बेल्ट चलती कार में कुछ समय के लिए हटाने पर जुर्माना देना पड़ा. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अपनी इस हरकत के लिए देश से माफी भी मांगी है और जुर्माना भी दिया है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री एक वीडियो बनाने के लिए कुछ समय के लिए अपनी सीट बेल्ट चलती कार में हटा लिया, इस कारण उन्हें तत्काल 100 पाउंड का जुर्माना लगाना लगा. ब्रिटेन में आप यदि सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं तो 100 पाउंड का जमाना तत्काल लगता है अगर यह जुर्मानाआप नहीं देंगे तो यह अदालत में जाएगी और अदालत में यह जुर्माना बढ़कर 500 तक लगाया जा सकता है. हालाँकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अपनी गलती को स्वीकार किया और माफी भी मांगी है.

British PM was recently fined about US$125 for not wearing a seatbelt. It’s very rare for incumbent govt leaders of any country be it African, European, Asian or American to be fined!

British PM Twitter image


इस घटना से भारतीय चालकों को सीख लेनी चाहिए और सीट बेल्ट लगानी चाहिए जब भी कार में सवारी करें, चाहे आगे बैठे हो या पीछे बैठे हो. भारत में दुर्घटनाएं बढ़ गई है सड़कों पर अब गाड़ियां ज्यादा तेज चलती है. सड़कें भी पहले से अच्छी हो गई है, जिस कारण गाड़ियों की रफ्तार बढ़ गई है, सीट बेल्ट लगाना आवश्यक है.


बाइक सवारों को हेलमेट लगाना भी जरूरी है जैसा कि एक अभियान में हेलमेट मैन ऑफ इंडिया जिन्हें कहा जाता है, वह बराबर अपील करते हैं कि पीछे बैठे सभी सवारी को हेलमेट लगाना चाहिए चाहे वह बच्चे क्यों ना हो. बाइक या स्कूटर पर भी सभी सवारी हेलमेट लगाए तो दुर्घटनाओं में हताहतों की संख्या घट सकती है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री के इस हरकत से भारतीयों को भी सबक लेनी चाहिए और ट्रैफिक नियमों का पालन भी करना चाहिए.

#rishisunak #britishpm

RELATED POSTS

View all

view all