Bihar News
Advertisements

Patna 26 October : पटना स्थित वीरचंद पटेल पथ पर विधायकों का आवास बनकर तैयार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधायकों के लिए बनाए गए नए आवासों को भेंट किया. पिछले काफी समय से आवास बनकर तैयार है और विधायकों को आवंटित भी कर दिया गया है. 60 से अधिक आवास बनकर तैयार हैं.बिहार सरकार ने विधायक आवास योजना अंतर्गत विधायकों के लिए आवास का निर्माण कराया है.

Social Media Image

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी मौजूद रहे. \ विधायक आवास निर्माण योजना लंबे समय से विवादों में भी रहा है. मामला कोर्ट में भी गया है.

243 विधायकों के लिए वीर चंद पटेल पथ पर आवास का निर्माण कराया जा रहा है, जो अभी भी आधा अधूरा है और उसे पूरा होने में समय लगेगा. बिहार सरकार की ओर से इससे पहले विधान परिषद के 75 सदस्यों के लिए भी आवास का निर्माण कराया गया है. फिलहाल अधिकांश विधायकों के पास आवास नहीं है और उसके कारण जब भी सत्र चलता है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन अब कुछ विधायकों को राहत मिलेगी.

Advertisements

#Bihar #Biharnews #Patna #nitishkumar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.