www.goltoo.in

Cyber Crime सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कागजात पर फाइनेंस करा लिए मोटरसाइकिल

September 16, 2022 | by Goltoo

cyber-crime

New Delhi 16 September: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कागजात पर फाइनेंस करा लिए मोटरसाइकिल. साइबरक्राइम या साइबर फ्रॉड इस कदर बढ़ गया है कि आप घर बैठे रहेंगे आपके नाम पर है कार बाइक या कुछ भी फाइनेंस कराया जा सकता है. आपका मोबाइल नंबर आपका आधार पैन कुछ भी सुरक्षित नहीं है. इसलिए हो सके तो अधिक से अधिक सावधान रहें और किसी को भी यह सभी जानकारियां और इसकी कॉपी नहीं दें.

वैसे इन सब जानकारियों को निकाल लेना बहुत आसान होता है कुछ पैसे खर्च करके इस तरह की जानकारियां कंपनियां निकाल लेती हैं. 10 से 20 कॉल तो आपको दिन भर में तरह-तरह के कंपनियों से आ ही जाते हैं तो आप समझ सकते हैं कि जब आपके मोबाइल नंबर सुरक्षित नहीं तो और भी जानकारियां सुरक्षित नहीं होगी.

Symbolic image from social media

यह कहानी पटना के इंजीनियर प्रशांत प्रभाकर की है. सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत प्रभाकर पटना में रहते हैं. इनके नाम पर इनके आधार पैन और बैंक अकाउंट का उपयोग कर दिल्ली में बाइक फाइनेंस करा लिया. वह भी एक नहीं तीन बाइक को फाइनेंस कराया.एक बात सोचने की है आधार का ऑनलाइन सत्यापन फाइनेंस के पहले कैसे नहीं हुआ.

प्रशांत प्रभाकर पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है पटना में रहते हैं और मूल रूप से समस्तीपुर के हैं. जिनके नाम के आधार पर बैंक अकाउंट का उपयोग किया गया है उनके फोटो पर दूसरे फोटो लगाकर..बाइक फाइनेंस दिल्ली के बुरारी स्थिति टीवीएस एजेंसी से हुआ है.बनाया गया है.


प्रशांत प्रभाकर को इसकी जानकारी तब लगी जब उनके मोबाइल पर गाड़ियों के किस्त जमा करने के लिए फिनाल से कंपनी से लगातार फोन आने लगे इसके बाद प्रशांत ने साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई है अब यह पता करना है कि यह सब जानकारियां कहां से बाहर आएगी. इसलिए अपने कागजातों को सुरक्षित रखें .

#cybercrime #cyberfraud #crimenews

RELATED POSTS

View all

view all