www.goltoo.in

Patna Delhi Spice Jet Flight Emergency Landing स्पाइस जेट पटना दिल्ली फ्लाइट में आग, बाल-बाल बचे यात्री.

June 19, 2022 | by Goltoo

25268b36-93d1-4f42-a632-a88869259331

टना में हवाई दुर्घटना में बाल बाल बचे यात्री.

Patna19 June : स्पाइस जेट पटना दिल्ली फ्लाइट में आग, बाल-बाल बचे यात्री. पटना में हवाई दुर्घटना में बाल बाल बचे यात्री. पटना से दिल्ली जा रही है. स्पाइसजेट कि विमान के इंजन में रविवार को आग लगने के बाद पटना एयरपोर्ट पर वापस इमरजेंसी लैंडिंग हुई. यात्रियों ने बताया कि आगे की स्पार्किंग स्पष्ट दिख रही थी खिड़की के किनारे बैठे यात्रियों को. पायलट ने जब कहा खतरे के बाहर है तब जान में जान आई.

Twitter Video of Emergency Landing of Spice Jet

191 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी कि 10 मिनट के अंदर धमाके धमाके के साथ इंजन की तरफ आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान में पक्षी के टकराने के कारण इंजन में आग लगी. पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे. स्थानीय लोगों द्वारा विमान में आग लगने की जिला और हवाई अड्डा अधिकारियों को सूचना दी गई थी. जिलाधिकारी ने कहा कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का कारण तकनीकी खराबी है. इंजीनियर जाँच में जुट गए हैं.

Twitter Image

उड़ान भरने के 20 मिनट के अंदर इमरजेंसी लैंडिंग हो गई थी. विमान की चालक दल सहित 185 यात्री सवार थे. स्पाइस जेट विमान में आग लगने की सूचना और जानकारी मिलने के बाद पायलट ने अपनी सूझबूझ के साथ वापस इमरजेंसी लैंडिंग कराई. विमान के यात्रियों को जान में जान आई.आग के कारणों का पता तो जांच के बाद ही पता चलेगा. विमान अधिकारियों का कहना है कि पक्षी टकराने का मामला भी हो सकता है.

After safe landing Passengers

कुछ यात्रियों ने कहा कि उड़ान के 10:15 मिनट के बाद में ही विमान में कुछ गड़बड़ी की आशंका सब ने भाप ली थी क्योंकि फ्लाइट में आवाज बहुत थी और दाहिने और बाएं हो रहा था. यात्रियों की जान में जान तब आया जब पायलट ने कहा कि सबकुछ कंट्रोल में है. स्पाइसजेट की अभिमान रविवार को 11:55 पर उड़ान भरी और 1220 में विमान में धमाके के साथ आग लग गई.

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने कहा कि पक्षी के टकराने का मामला है. यात्रियों को सुरक्षित वापस उतार लिया गया है और सभी एयरपोर्ट पर अगली फ्लाइट के इंतजार कर रहे हैं. अन्य फ्लाइट से सभी यात्रियों को दिल्ली भेजने की तैयारी चल रही है. लैंडिंग के पहले जिलाधिकारी ने सभी सुरक्षा संबंधी उपाय एयरपोर्ट पर उपलब्ध करा दी गई थी.


पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर अंचल प्रकाश का बयान -‘सभी यात्री प्लेन से सुरक्षित उतार लिए गए है,पायलट की सूझबूझ के कारण हुई लैडिंग, दूसरे प्लेन से सभी यात्रियों को भेजा गया दिल्ली.

RELATED POSTS

View all

view all