Bihar News
Advertisements

बिहार में डाक बम का नाम आता है तो सबसे पहले प्रसिद्ध 70 वर्षीय मां कृष्णा बम का नाम आता है जो मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं .

Deoghar 26 July : आज मंगलवार को मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध माँ कृष्णा बम ने 108 किलोमीटर 21 घंटों में पूरी कर देवघर में बाबा का मंगलवार जलाभिषेक किया. बिहार में डाक बम का नाम आता है तो सबसे पहले प्रसिद्ध 70 वर्षीय मां कृष्णा बम का नाम आता है जो मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं .

Maa Krishna Bam in Deoghar

नासिक के श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पहली सोमवारी को जलाभिषेक के बाद आज सावन के दूसरे सोमवार को देवघर में सावन के दूसरे सोमवार सोमवार को 70 वर्षीय कृष्णा बम ने सुल्तानगंज से जल उठा कर 21 घंटे में 108 किलोमीटर की दूरी तय कर आज मंगलवार को देवघर में बाबा को जलाभिषेक किया.

Maa Krishna Bam in Deoghar

दो सालों के अंतराल के बाद पहुंची देवघर कृष्णा बम. दो साल से कावड़ियों की कावर यात्रा नहीं हो पा रही थी. कृष्णा बम सुल्तानगंज से 12:00 बजे गंगाजल उठाकर निकली और मंगलवार 9:15 पर बाबा धाम मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया. मां कृष्णा बम जब चलती है तो उनके लिए अलग व्यवस्था होती है और उनकी परेशानी को ध्यान में रखकर अलग इंतजाम होते हैं. बिहार पुलिस तो उन की रखवाली करती ही हैं बिहार के बाद झारखंड में प्रवेश करते हैं झारखंड पुलिस भी कड़ी सुरक्षा के बीच में कृष्णा बम को देवघर के बाबा धाम तक पहुंचती है.

Advertisements

#Krishnabam #Deoghar #Biharnews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.