Headlines

DIET Pusa में जिला स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता में पूसा के विद्यालय विजेता

DIET Pusa में जिला स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता DIET Pusa में जिला स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता
Advertisements

Pusa Samastipur : 13 अक्टूबर 2025 को DIET Pusa, समस्तीपुर में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रोल प्ले में +2 बालिका उच्च विद्यालय पूसा और लोक नृत्य में बुनियादी विद्यालय अभ्यासशाला पूसा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

DIET Pusa में जिला स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान DIET Pusa, समस्तीपुर में आज दिनांक 13/10/2025 को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, महेंद्रु, पटना के तत्वावधान में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

DIET Pusa में जिला स्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. श्वेता सोनाली ने कहा कि कला आत्मा की अभिव्यक्ति होती है, इस तरह के आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
इससे पूर्व प्राचार्य डॉ श्वेता सोनाली एवं संस्थान के वरीय व्याख्याता अनिल कुमार सिंह साथ ही व्याख्याता सुरेश कुमार, संयोग कुमार प्रेमी, मो रिजवान अंसारी आदि ने संयुक्त रूप से किया।

जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता में जिला से लगभग 80 के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
जिसके परिणाम –
लोक नृत्य
प्रथम – बुनियादी विद्यालय अभ्यासशाला, पूसा ( ऋतु कुमारी, पावनी कुमारी, आयुषी कुमारी, गुड़िया कुमारी, सोनी कुमारी एवं रिमझिम)

द्वितीय -+2 किसान उच्च विद्यालय मोरसंड, पूसा (सोनी कुमारी सालो, फ्रूटी कुमारी, अलका कुमारी, नेहा भारती, सिंपल कुमारी, नव्या कुमारी)

तृतीय – +2 बालिका उच्च विद्यालय पूसा (राजनंदनी कुमारी, प्रिया कुमारी, अमरिन रफा, अंजलि कुमारी, संजना कुमारी, अंजली)

रोल प्ले के परिणाम –
प्रथम – +2 बालिका उच्च विद्यालय पूसा (विद्या कुमारी, अनुष्का भारती, राजश्री, स्नेहा कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी)

द्वितीय – उ. मा. वि. दक्षिणी हरपुर, पूसा (एग्रीमा कुमारी, सलोनी कुमारी, साक्षी कुमारी, वर्षा कुमारी, सुप्रिया संजय)

तृतीय – उच्च विद्यालय पूसा
(आयुष कुमार, राहुल कुमार, शुभम कुमार, कृष्णा कुमार, मो. फरहान)

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कुमार आदित्य, आयोजन सचिव यशवंत कुमार शर्मा एवं मंच संचालन संयोग कुमार प्रेमी ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान की प्राचार्य डॉ श्वेता सोनाली एवं व्याख्याता अनिल कुमार सिंह, डॉ. अंकिता, शिव किशोर, सुरेश कुमार, डॉ. रूबी कुमारी, अनिल कुमार पाठक, पंडित विनय कुमार, मो रिजवान अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।
धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव यशवंत कुमार शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *