Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 16=3 January : मुजफ्फरपुर के औराई एवं कटरा प्रखंड में पंचायत खेल क्लबों और नवनिर्मित खेल मैदानों का District Sports Officer राजेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

District Sports Officer ने किया निरीक्षण

बिहार राज्य खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देशन में मुजफ्फरपुर जिला खेल पदाधिकारी सह तिरहुत प्रमंडल के शारीरिक शिक्षा उपनिदेशक राजेंद्र कुमार ने औराई एवं कटरा प्रखंड के पंचायत क्लबों एवं नवनिर्मित खेल मैदानों का निरीक्षण किया।

औराई–कटरा के पंचायत क्लबों व खेल मैदानों का District Sports Officer ने किया निरीक्षण
औराई–कटरा के पंचायत क्लबों व खेल मैदानों का District Sports Officer ने किया निरीक्षण

इस क्रम में नगवारा पंचायत क्लब, बसंत उर्फ विशुनपुर उमापत पंचायत क्लब, भदई पंचायत क्लब, डीह जीवर पंचायत क्लब, नयागांव पंचायत क्लब, भीखनपुर पंचायत क्लब, अतरार पंचायत क्लब, लखनपुर पंचायत क्लब, घनश्यामपुर पंचायत क्लब जनार जीवजोर, बेनीपुर पंचायत क्लब तथा धरहरवा पंचायत क्लब का भ्रमण किया गया।

Advertisements
औराई–कटरा के पंचायत क्लबों व खेल मैदानों का District Sports Officer ने किया निरीक्षण
औराई–कटरा के पंचायत क्लबों व खेल मैदानों का District Sports Officer ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने संबंधित पंचायत क्लबों के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव सुने और खेल गतिविधियों के विस्तार को लेकर विमर्श किया। नगवारा पंचायत क्लब में कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार एवं गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक, अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अभिषेक सोनू द्वारा हौसला अफजाई की गई और उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा संचालित बिहार राज्य पंचायत खेल क्लब योजना से राज्य के प्रत्येक गांव में खेल क्रांति को बढ़ावा मिल रहा है। अधिकांश पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे विभिन्न खेलों का आयोजन सुगमता से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत क्लबों के माध्यम से गांवों के होनहार खिलाड़ी आगे बढ़कर उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे और जिले व राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.