Headlines

Muzaffarpur Accident News : मुजफ्फरपुर के दिघरा चौक के पास डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गति नियंत्रण जरुरी

SKJ Law College
Advertisements

दिघरा चौक के पास 5 किलोमीटर के इलाके को गति नियंत्रित कर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कर देनी चाहिए

Muzaffarpur 12 July : मुजफ्फरपुर के सदर थाना के दिघरा चौक के पास डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया. दिघरा चौक के पास हर दिन कोई न कोई द्युरघटना होती ही है. दिघरा चौक के पास के 5 किलोमीटर के इलाके को स्पीड को नियंत्रित कर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कर देनी चाहिए.

स्पीड गन लगा देनी चाहिए. क्योंकि हर एक-दो दिन पर किसी न किसी की जान जा रही है. दिघरा चौक के पास या नेशनल हाईवे पर जो हॉट स्पॉट हैं पर जिन चौराहों पर दुर्घटनाएं हो रही है वहां स्पीड गन लगाएं और नियंत्रित करें 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार.

SKJ Law College


सोमवार को भी नेशनल हाईवे 28 में दिघरा चौक के पास गिट्टी लदे डंपर ने एक 2 चक्के यात्री को कुचल दिया उसके बाद डम्पर लेकर चालक खलासी फरार होने में सफल हो गए. मनियारी के केवटसा चौक के 43 वर्षीय मिथिलेश राय की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की.

पुलिस को सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ सीईओ और स्थानीय सरपंच ने समझा-बुझाकर जाम को छुड़ाया. लगभग शाम 6:00 बज गए जाम हटा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.

SKJ Law College


नारायणपुर से काम कर लौट रहे मनियारी निवासी युवक को दिघरा चौक के पास गिट्टी वाले डम्पर ने कुचल दिया.
गति नियंत्रण जरुरी है दिघरा चौक के पास. गति सीमा 10 किलोमीटर प्रति घंटे करना ही चाहिए.

#Muzaffarpurnews #accident