RDS College के छात्रों की शैक्षणिक यात्रा : नालंदा विश्वविद्यालय का अद्भुत सफर
May 4, 2024 | by Goltoo
Rajgir 4 May : RDS College स्नातकोत्तर प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व के तृतीय सत्र (2022-24) के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय के इतिहास को जाना।
RDS College के छात्रों की शैक्षणिक यात्रा
नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर को देख छात्र-छात्राएं अभिभूत हुए। इतिहास विभाग की अध्यक्षा डॉ कहकशां ने बताया कि नालंदा के गौरवशाली धरोहर को देखकर विद्यार्थियों ने इतिहास व परंपरा की जानकारी हासिल की। नालंदा प्राचीन काल से ही उच्च शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र था। विभिन्न धर्मो व देशों के छात्र यहां ज्ञान हासिल करते थे। इसके भग्नावशेष इसके वैभव को बयान करते हैं।

हवेनसांग तथा इतसिंग की यात्रा विवरणों से इस विश्वविद्यालय के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है।

डॉ ललित किशोर एवं डॉ अजमत अली ने विद्यार्थियों को हवेनसांग मेमोरियल हॉल, नालंदा संग्रहालय, जैन मंदिर, जल मंदिर पावापुरी एवं राजगीर के विश्व शांति स्तूप आदि का भ्रमण कराया। डॉ ललित किशोर ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों में एकेडमिक जागरूकता एवं आत्मविश्वास बढ़ता है।

प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण रोचक तरीके से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अच्छा माध्यम है। उन्होंने परिभ्रमण में गए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
RDS College में नैक की तैयारी को लेकर प्राचार्य ने आइक्यूएसी https://t.co/v3DTjbK6jY #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/NhiLjsN07T
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 2, 2024
भ्रमण में गए छात्र-छात्राओं में पूजा कुमारी, राजू कुमार, तनुजा कुमारी, अमन कुमार मंडल, सुभाषिनी कुमारी, काजल कुमारी, प्रेम कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, मनीष कुमार, पूजा कुमारी,श्रावणी श्रुति एवं श्रेया श्रुति, विजय तिवारी ने नालंदा के पुरातत्व स्थलों का गहन अध्ययन किया और उसपर रिपोर्ट तैयार की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all