National News
Advertisements

New Delhi 3 May :Go First Airlines इंजन से जुडी समस्याओं के कारण दिवालिया होने के कगार पर है.गौ फर्स्ट एयरलाइन्स ने 3 से 5 मई की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है.डीजीसीए ने गौ फर्स्ट एयरलाइन्स से विमान सेवा रोकने के संबध में स्पस्टीकरण माँगा है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की गौ फर्स्ट एयरलाइन्स इंजन सम्बन्धी समस्याओं का सामना कर रही है,सरकार हर संभव मदद करती रही है.

Go First Airlines Notice

Go First Airlines ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर कहा है कि ऑपरेशनल कारण 3 से 5मई की सभी फ्लाइट कैंसिल की जा रही है. टिकट कैंसिल की जा रही है पूरी रिफंड कर दिया जायगा.

Go air Important Notice
Go air Important Notice

Go First Airlines Bankruptcy


आपको बता दें कि क्यों दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया Go First Airlines. 50% विमान पहले से ही उड़ाने नहीं भर रही थी. अमेरिकी कंपनियों के द्वारा इंजन की सप्लाई में देरी के कारण ऐसा हुआ है. पुराने इंजन के सहारे चल रही है विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया था. अमेरिकन कंपनी पीएंडडब्ल्यू इंटरनेशनल को इंजन आपूर्ति के लिए ऑर्डर दिए गए थे. 27 अप्रैल तक कम से कम 10 स्पेयर लीज्ड इंजन के साथ 10 और इंजन देने को कहां गया था. लेकिन इंजन की सप्लाई नहीं हो सकीय. अमेरिकी प्रैट एंड विटनी से आर्डर के मुताबिक इंजनों की सप्लाई होने नहीं होने के कारण विमानों के परिचालन रोक दिए गए हैं.

Advertisements

Go First Airlines पी एंड डब्ल्यू का बयान

गो फर्स्ट एयरलाइंस पर पी एंड डब्ल्यू का बयान – “प्रैट एंड व्हिटनी अपने एयरलाइन ग्राहकों की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है, और हम सभी ग्राहकों के लिए डिलीवरी शेड्यूल को प्राथमिकता देना जारी रखते हैं। प्रैट एंड व्हिटनी गो फर्स्ट से संबंधित मार्च 2023 मध्यस्थता के फैसले का अनुपालन कर रही है। चूंकि यह अब मुकदमेबाजी का मामला है, हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे,”

Go Air Twitter Image
Go Air Twitter Image

SpiceJet मौके का फायदा


इसी बीच से स्पाइसजेट ने मौके का फायदा उठाते हुए 25 और विमानों को उड़ाने का फैसला किया है. स्पाइस जेट की कुछ विमान खड़ी थी जिसे फिर से उड़ाने की कोशिश हो रही है. स्पाइस इस मौके का फायदा उठाकर स्पाइसजेट आउट ऑफ़ सर्विस विमानों को सरकार की मदद से फिर से उड़ाने की तैयारी कर रही है.

तेल कंपनियों को बकाया राशि चुकाने के भी पैसे नहीं


गो फर्स्ट एयरलाइंस के पास तेल कंपनियों को बकाया राशि चुकाने के भी पैसे नहीं है इस कारण अस्थाई रूप से 3 से 5 मई के बीच के सभी उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया गया है. गोफर्स्ट ईयर लाइंस के पास पर्याप्त विमान नहीं होने से कंपनी की फंडिंग पर असर पड़ा है. गो फर्स्ट एयरलाइंस ने एनसीएलटी में वॉलंटरी इंसॉल्वेंसी प्रोसीडिंग्स के लिए आवेदन दिया है.

भटक रहे यात्री


इन सब बातों का असर सीधे तौर पर यात्रियों पर पड़ रहा है जिन्होंने गो फर्स्ट की टिकट बुकिंग करा रखी है उन्हें सही तरीके से जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है. एयरपोर्ट पर कोई अधिकारी सही तरीके से जवाब दे पा रहा है. यात्री जब उड़ान के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला सभी उड़न रद्द हैं. एयरलाइन्स के काउंटर पर कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं दिखा हर तरफ सन्नाटा था.यात्रियों को भरी फजीहत और परेशानी का सामना करन पर रहा है.प्रत्येक वर्ष में इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है पिछले कुछ वर्षों में कुछ विमानन कंपनियों के लगातार घाटे में जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इंडिगो की बल्ले बल्ले

पहले जेट एयरलाइंस सिर्फ स्पाइसजेट की मुश्किलें उसके बाद Go First है. एयर इंडिया को तो टाटा ने खरीद कर एक जीवनदान दिया है. इस दिवालियेपन का सबसे ज्यादा फायदा इंडिगो एयरलाइंस उठा रही है. मनमाने मूल्य चुकाने पर रहे यात्रियों को.कब तक भारत में हवाई यात्रा करने वालों पर मनमानी जारी रहेगी.

#gofirstairlines #giaair #bankrupt #aviation

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.