www.goltoo.in

Hayman Trophy Cricket दो हार के बाद संभली मोतिहारी की टीम ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया उलट फेर

April 26, 2024 | by Goltoo

atoolya-1

Muzaffarpur 26 April : Hayman Trophy Cricket दो हार के बाद संभली मोतिहारी की टीम ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया उलट फेर.दो लगातार हार के बाद संभली मोतिहारी की टीम ने बड़ा उलट फेर करते हुए मेजबान मुजफ्फरपुर को हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन विकेट से पराजित किया।

अतुल्य की घातक गेंदबाजी, बल्लेबाजी में चमके सकीबुल

Hayman Trophy Cricket

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में मोतिहारी ने मुजफ्फरपुर को तीन विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की ।

Hayman Trophy Cricket Man of the match
Hayman Trophy Cricket Man of the match मुजफ्फरपुर के अतुल प्रियंकर को मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष के द्वारा दिया गया

शुक्रवार को एन आई सी ए मैदान में खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवर के मैच में सभी विकेट होकर 244 रन बनाए।  आदित्य कुमार ने एक बार फिर शानदारअतुल्य बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए । विकास  37 शिवम 32 अंकित कुमार सिंह  32 अभिनव आलोक  15 एवं कुणाल किशोर ने 12 रन  बनाए ।गेंदबाजी में मोतिहारी के  साबिर खान ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।  मणिकांत को तीन तथा  आशीष  एवं राजेश को एक एवं विकेट लेने में सफलता मिली ।


जवाब में खेलने उतरी मोतिहारी की टीम ने 7 विकेट खोकर जीत के लिए 245 रन बना लिए जिसमें शकीबुल गनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए वहीं अमन ने 68 अनुपम ने नाबाद 45 रन शिवम ने नाबाद17 रन एवं वरुण ने 15 रन अपनी टीम के लिए बनाए ।

गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर में तरफ से अतुल प्रियंकर ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं मोहित को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई। आज के मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के अतुल प्रियंकर को मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष के द्वारा दिया गया।

RELATED POSTS

View all

view all