Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 September : Hindi Diwas in Muzaffarpur आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को मुजफ्फरपुर के सभागार में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया. हिंदी दिवस के इस आयोजन की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी ने की. उक्त अवसर पर संबोधन करते हुए उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि हिंदी का लगातार प्रवाह में विकास हो रहा है.

आज पूरे विश्व में हिंदी की स्वीकार्यता है हिंदी भाषा भाषा आज पूरे विश्व में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं और हिंदी में इतनी नम्यता या लचीलापन है की हिंदी में बहुत सारे अंग्रेजी उर्दू मंडारिन फ्रेंच स्पेनिश इटालियन बहुत सारी भाषाओं के शब्दों को भी आत्मसात किया है न केवल उन शब्दों को आत्मसात किया है बल्कि उन उन शब्दों का व्यापक अर्थ भी दिया है.

Hindi Diwas in Muzaffarpur
Hindi Diwas in Muzaffarpur

Hindi Diwas in Muzaffarpur उप विकास आयुक्त

उप विकास आयुक्त ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को खासकर बच्चों को हिंदी तथा स्थानीय भाषा के शब्दों को सीखने का आह्वान सभी अभिभावकों से किया . उन्होंने कहा कि हमें अंग्रेजी से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रखनी चाहिए बल्कि अंग्रेजियत को नहीं अपनाना है. छोटे बच्चों के मानसिक विकास के लिए उन्हें बचपन में मातृभाषा की शब्दावली का ही प्रयोग सीखना चाहिए.

Advertisements

Hindi Diwas in Muzaffarpur क्विज प्रतियोगिता

उक्त अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिया कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किया. मंच संचालन श्री वैसुर रहमान अंसारी ने किया हिंदी दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच क्विज प्रतियोगिता एवं सुबोध लेखन का भी आयोजन किया गया. क्विज प्रतियोगिता में श्री दिनेश कुमार जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सत्यप्रिया कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं श्री दिलीप कुमार कामत सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई ने संयुक्त ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया.

द्वितीय स्थान पर सुश्री जूली पांडे वरीय उपसमाहर्ता रही. जबकि सुबोध लेखन में अर्चना कुमारी वरीय उपसमाहर्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा डीआरडीए के कार्यालय अधीक्षक श्री ने दूसरा स्थान प्राप्त किया धन्यवाद ज्ञापन सुश्री प्रीति सिंह सामान्य शाखा भारी उपसहार्ता द्वारा किया गया.

#hindidiwas #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.