National News
Advertisements

अमर जवान ज्योति की मशाल (लौ) अब हमेशा के लिए बंद होने जा रही है
ये बिलकुल सही समाचार है.इंडिया गेट (IndiaGate) पर बने अमर जवान ज्योति की मशाल (लौ) अब हमेशा के लिए बंद होने जा रही है. 21 जनवरी यानी शुक्रवार को एक समारोह में अमर जवान ज्योति जवान की मशाल को नेशनल वार मेमोरियल की लौ में मिलाने का काम किया जाएगा.

Amar Jawan Jyoti

ऐसा क्यों हो रहा है,आपको बता दे 1971 के युद्ध के बाद 1972 में अमर जवान ज्योति जलाई गई, इंडिया गेट 1914-1921 के बीच गिरे ब्रिटिश सेना के सैनिकों को सम्मानित करता है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक शहीद हुए बहादुर दिलों का सम्मान करता है, जिन्होंने पाकिस्तान, चीन, श्रीलंका के खिलाफ और आतंकवाद विरोधी अभियानों में स्वतंत्र भारत के लिए लड़ाई लड़ी।1971 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को अमर जवान ज्योति का उद्घाटन किया था. 50 साल से लगातार जल रही लौ अब बुझ जाएगी.

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय कर दिया जायेगा जो कुछ ही मीटर की दुरी पर स्तिथ है.25 फरवरी, 2019 को अनावरण किया गया राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, स्वतंत्र भारत के लिए संघर्ष लड़ने वाले भारतीय सेना के सैनिकों का सम्मान और प्रतिनिधित्व करता है। पाकिस्तान और चीन के साथ सशस्त्र संघर्षों के साथ-साथ गोवा में 1961 के युद्ध, श्रीलंका में ऑपरेशन पवन और जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में रक्षक सहित अन्य अभियानों के दौरान मारे गए सशस्त्र बलों के कर्मियों के नाम स्मारक में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं।
इस निर्णय के बा सोशल मीडिया पर कमैंट्स आने लगे.

Advertisements

#इंडियागेट #IndiaGate ट्रेंड करने लगा और ट्वीट्स आने लगे,उनमे से कुछ प्रमुख ट्वीट ये रहे…

#IndiaGate #AmarJawanJyoti #NAtionalWarMemorial

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.