www.goltoo.in

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लेदर पार्क मुजफ्फरपुर का निरीक्षण

September 24, 2022 | by Goltoo

FB_IMG_1664019136455

Muzaffarpur 24 September : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को लेदर पार्क मुजफ्फरपुर का निरीक्षण करने पहुंचे. बेला आद्योगिक क्षेत्र में लेदर पार्क का निरीक्षण करने के लिए दोपहर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. कुछ समय पहले तक वह पार्क का निरीक्षण कर रहे थे. मुजफ्फरपुर में पार्क का निरीक्षण करने के बाद अब मोतीपुर में निर्माणरत एथनॉल प्लांट का भी निरीक्षण करेंगे.

Police patrolling NH

नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी, उद्योग विभाग के कई पदाधिकारी और जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे.

लेदर क्लस्टर बनाकर 40 महिला उद्यमियों को जोड़ा गया है इन्हें उद्योग विभाग की ओर से सब्सिडी वाला 10 लाख का लोन दिया गया है.

WhatsApp Images CM Nitish Kumar visiting Leather Park in Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं. सभी चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हैं. नेशनल हाईवे से लेकर सभी चौराहों पर पर पैनी नजर है. जिलाधिकारी प्रणव कुमार और एसएसपी जयंत कांत सुरक्षा की इंतजामों पर नजर रखे हैं मुजफ्फरपुर लेदर पार्क निरीक्षण के दौरान की कुछ चित्र को देखते हैं.

RELATED POSTS

View all

view all