Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 6 February: मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित Inter School Wrestling अंतर विद्यालय सह जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना। सनशाइन प्रेप हाई स्कूल उपविजेता और मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर तीसरे स्थान पर रहा। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Inter School Wrestling सनशाइन उपविजेता और एमएटीसी तीसरे स्थान पर

मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर विद्यालय सह जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का खिताब अपने नाम किया। वहीं सनशाइन प्रेप हाई स्कूल उपविजेता रहा तथा तीसरा स्थान मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर (एमएटीसी) को प्राप्त हुआ।

Inter School Wrestling में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
Inter School Wrestling में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मनीष कुमार सिंह, सचिव तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज कुमार (निदेशक, जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल) एवं डॉ. फ़िरोज़ुद्दीन फ़ैज़ उपस्थित रहे।

Advertisements
Inter School Wrestling में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
Inter School Wrestling में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
Inter School Wrestling में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
Inter School Wrestling में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि सभी आयु वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ग्रुप चैंपियन परिणाम इस प्रकार रहे:

बालक अंडर-12: विजेता – जी डी मदर, उपविजेता – सनशाइन
बालिका अंडर-12: विजेता – एमएटीसी, उपविजेता – सनशाइन, तृतीय – आर पी एस

बालक अंडर-15: विजेता – सनशाइन, उपविजेता – जी डी मदर
बालिका अंडर-15: विजेता – एमएटीसी, उपविजेता – जी डी मदर

बालक अंडर-17: विजेता – जी डी मदर, उपविजेता – आर पी एस, तृतीय – बिरला ओपन माइंड
बालिका अंडर-17: विजेता – सनशाइन, उपविजेता – जी डी मदर

इस अवसर पर रागनी ठाकुर, सौरभ कुमार, संजय कुमार, सुधांशु साहू, मो. अरवाज आलम एवं बिनय सरकार सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.