www.goltoo.in

International Chess Day ब्लिट्ज कप के विजेता बने आदर्श राज, अरमान सोनी उपविजेता

July 20, 2026 | by Goltoo

sonu12 (1)

Muzaffarpur 20 July : मुजफ्फरपुर में International Chess Day पर आयोजित ब्लिट्ज कप में आदर्श राज विजेता बने। 84 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया।

International Chess Day ब्लिट्ज कप

International Chess Day के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लिट्ज स्पर्धा का सफल आयोजन बालूघाट स्थित विंदेश्वरी स्मृतालय के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में 6 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित कुल 84 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी रणनीतिक क्षमता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि ब्लिट्ज स्पर्धा में अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी आदर्श राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। अरमान सोनी उपविजेता रहे, जबकि रोहन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

InternationalChess Day ब्लिट्ज कप
InternationalChess Day ब्लिट्ज कप

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में आरोही सिंह, प्राणवी कर्ण, अनायरा सोनू, गीतिका सिंह, कार्तिक अभिषेक, रुद्रप्रीत सिंह, हर्ष रंजन, गिरीश तिवारी, राज राठौड़, अर्पण कर्ण, प्रीत कुमार, स्वाति कुमारी, वान्या श्रीवास्तव, वान्या कुमारी, समायरा, आशीष कुमार, अतुल्य कुमार एवं वैभव वत्सल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार ग्रामीण बैंक, पितौझियां जगर्नाथ शाखा के प्रबंधक राजेश कुमार, बुनियादी केंद्र के प्रबंधक विनोद पासवान तथा जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने शतरंज को बौद्धिक विकास, धैर्य और तार्किक सोच का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

प्रतियोगिता के समापन के बाद International Chess Day के उपलक्ष्य में केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शतरंज की विभिन्न पद्धतियों से जुड़े रोचक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all