Headlines

राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मनाया International Yoga Day

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मनाया International Yoga Day . तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, पेफी बिहार एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनाँक 21 जून 2024 को स्थानीय झपहाँ स्थित शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में लगभग 60 से अधिक राज्य – राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ियों ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगासन, प्राणायाम एवं इसके महत्व को समझ कर योग दिवस मनाया I

राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मनाया International Yoga Day

राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मनाया International Yoga Day
राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मनाया International Yoga Day

इस अवसर पर पेफी- बिहार के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि आज के समय में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए योग सबसे जरुरी उपाय और साधन हो चला है I संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने बताया कि योग एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करता है जैसा की सबको पता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है.

राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मनाया International Yoga Day
राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने मनाया International Yoga Day

यह दिवस भारत सहित पूरी दुनिया में योग की महत्ता को उजागर करता है.I योग गुरु प्रोफेसर ओमकेश्वर मुरारी ने बताया कि इस कड़ी में हर साल योग से जुड़े कई नए रिकॉर्ड भी बनते रहते हैं I महाविद्यालय के व्याख्याता वीरेंद्र कुमार यादव ने इस बार के योग दिवस के थीम ” स्वयं एवं समाज के लिए योग ” विषय पर प्रकाश डाला I

प्राचार्य शक्ति सिंह ने फुटबॉल खेल में योग के महत्व के बारे में बताया I इस अवसर पर फुटबॉल प्रशिक्षक आनंद पाल नंदु अपने खिलाड़ियों एवं स्थानीय लोगों के साथ योग दिवस का संचालन किया