Headlines

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में International Yoga Day पर योगाभ्यास कार्यक्रम

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में International Yoga Day के अवसर पर एक घंटे का योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

International Yoga Day:भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय

International Yoga Day:भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय
International Yoga Day:भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय


योग प्रशिक्षु प्रतिमा कुमारी ने सूर्य नमस्कार, योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

 International Yoga Day
International Yoga Day:भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय


मुख्य वक्ता लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमें मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करता है। प्रतिदिन एक घंटे का योगाभ्यास हमें संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है। कॉलेज सचिव डॉ ललित किशोर ने योग संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि योग हमें संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है। योग दर्शन में विश्व कल्याण की भावना छुपी हुई है। योग भारतीय संस्कृति को संबल प्रदान करता है। हमें योग नियमित करना चाहिए।


श्री इंद्र भूषण कुमार ने योग के विभिन्न विधाओं पर प्रकाश डाला, कहा कि योग दर्शन का अध्ययन एवं अभ्यास जीवन में संतुलन प्रदान करता है।
प्राचार्य प्रो राजेश कुमार वर्मा ने सभी योगाभ्यासियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और प्रतिदिन एक घंटे योग करने की अपील की।