Kargil Vijay Diwas : भारत के अडिग स्वाभिमान और अजेय संकल्प की अमर गाथा है कारगिल विजय – प्रो. कनुप्रिया
July 26, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 26 July : मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में Kargil Vijay Diwas पर समारोह आयोजित हुआ। प्रो. कनुप्रिया ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया।
Kargil Vijay Diwas
Kargil Vijay Diwas के अवसर पर शनिवार को लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर एवं 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना से प्रेरित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई कैडेट्स को विभिन्न रैंक प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

Kargil Vijay Diwas समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने हजारों फीट की दुर्गम ऊंचाइयों पर असाधारण वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया और 26 जुलाई को विजय का प्रतीक तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय केवल एक सैन्य सफलता नहीं, बल्कि भारत के अडिग स्वाभिमान और अजेय संकल्प की अमर गाथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति सम्मान, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने कैडेट्स को कारगिल युद्ध की रणनीतिक विशेषताओं और सैन्य संचालन की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस, रणनीति और अद्वितीय नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे युवाओं को अनुशासन, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की सीख मिलती है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए रैंक प्रदान की गई। असांसी कुमारी को सार्जेंट मेजर, ज्योतिलाल कुमार को क्वार्टर मास्टर, जबकि शालू कुमारी, साक्षी, अनुज कुमार, जय प्रकाश कुमार एवं कोमल प्रिया को सार्जेंट की रैंक देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कैडेट्स ने कॉलेज और एनसीसी का नाम रोशन करने का संकल्प भी दोहराया।
BRABU में वेतन, एरियर और पेंशन मामलों के निपटारे के लिए 27-28 जुलाई को विशेष सत्यापन शिविर, लंबित मामलों को मिलेगी रफ्तार https://t.co/0fagb3Sr9G #news #Muzaffarpur @brabu_ac_in@DineshCRai pic.twitter.com/FN8m8W5F8E
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 26, 2026
समारोह में डॉ. दीपक कुमार, सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, अंडर ऑफिसर नमृता सुधीर, अंडर ऑफिसर सृष्टि सहित एनसीसी कैडेट्स, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश सेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाना रहा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all