Sports
Advertisements

Muzaffarpur 26 July : Muzaffarpur में प्रथम जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न हुई। माउंट लिटरा ज़ी स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना, 45 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रथम Muzaffarpur जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

प्रथम Muzaffarpur जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन रविवार को माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, बोचहाँ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के 45 खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न आयु वर्गों में योगासन, संतुलन, लचीलापन और एकाग्रता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योगासन खेल को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रथम Muzaffarpur जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
प्रथम Muzaffarpur जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रशिक्षकों, अभिभावकों और दर्शकों के उत्साह ने पूरे आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया। प्रतियोगिता के समापन पर माउंट लिटरा ज़ी स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मालीघाट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ रनर-अप का स्थान हासिल किया।

Advertisements

समापन समारोह में विद्यालय के चेयरमैन मयंक बंसल ने प्रतियोगिता में सेवाएं देने वाले सभी रेफरियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल चौरसिया के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। वहीं माउंट लिटरा ज़ी स्कूल की योग शिक्षिका मुस्कान कुमारी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

प्रथम Muzaffarpur जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
प्रथम Muzaffarpur जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप

Muzaffarpur प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता

योगासन स्पोर्ट्स (अंडर-14 बालक)

  • अगस्त्य
  • बीटू यादव
  • सिवाया सिंह एवं एमडी फुरकान (संयुक्त)

योगासन स्पोर्ट्स (अंडर-14 बालिका)

  • अनृतिता कश्यप
  • अमीषा आनंद
  • अनन्या कश्यप

14–18 वर्ष बालिका

  • साक्षी रानी
  • ग्रेसी राज

14–18 वर्ष बालक

  • बिमलेश कुमार

आर्टिस्टिक योगासन (10–14 वर्ष बालिका)

  • अनृतिता कश्यप
  • अमीषा आनंद
  • अनन्या कश्यप

आर्टिस्टिक सिंगल (14–18 वर्ष बालिका)

  • साक्षी रानी

आर्टिस्टिक पेयर (जूनियर)

  • साक्षी रानी एवं सितरा रियाज

आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में योग, फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.