Tirhut College of Physical Education में सात दिवसीय ‘युवा आपदा मित्र’ प्रशिक्षण शिविर संपन्न, प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र
July 26, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 26 July : Tirhut College of Physical Education, मुजफ्फरपुर में बीएसडीएमए के सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
Tirhut College of Physical Education में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर
Tirhut College of Physical Education, झपहां में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय ‘युवा आपदा मित्र’ आवासीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा तथा बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि डीएसपी नगर-2 सुश्री बिनीता सिन्हा रहीं। महाविद्यालय के सचिव मनीष कुमार ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डीएसपी बिनीता सिन्हा ने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित युवा समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग जनसेवा तथा आपदा की स्थिति में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए करें। इस अवसर पर उन्होंने एसडीआरएफ के सभी प्रशिक्षकों को भी शॉल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री पूजा गुप्ता, कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, नीतिश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शक्तिमान सिंह ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और स्वयंसेवा की भावना को सदैव बनाए रखने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के सचिव मनीष कुमार ने स्वागत भाषण में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एसडीआरएफ की प्रशिक्षक टीम, प्रशिक्षण समन्वयक प्रो. रंजन कुमार, महाविद्यालय के अधिकारियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वहीं प्रशिक्षण समन्वयक प्रो. रंजन कुमार ने सात दिवसीय प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शक्तिमान सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
BRABU में वेतन, एरियर और पेंशन मामलों के निपटारे के लिए 27-28 जुलाई को विशेष सत्यापन शिविर, लंबित मामलों को मिलेगी रफ्तार https://t.co/0fagb3Sr9G #news #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/gIDyw3dnfK
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 25, 2026
सात दिनों तक चले इस आवासीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, खोज एवं बचाव (Search & Rescue), प्राथमिक उपचार (First Aid), अग्नि सुरक्षा, बाढ़ एवं भूकंप से बचाव तथा राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण एसडीआरएफ के विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all