Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 19 November : आज दिनांक 19 11 24 को स्थानीय शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में आईजी पुलिस फुटबॉल टीम ने इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 19 11 24 को लीग टूर्नामेंट का 44 वा और आज का पहला मैच अमित इलेवन फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन अमित इलेवन फुटबॉल क्लब की टीम मैदान में खेलने के लिए नहीं उतरे जिसके बाद न्यू स्टार फुटबॉल क्लब को वॉक ओवर देते हुए पूर्ण अंक दिया गया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football


लीग टूर्नामेंट का 45 वन और आज का दूसरा मैच आएगी पुलिस फुटबॉल टीम बनाम इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया । आज के मैच का शुभारंभ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी श्री शिवजी प्रसाद के द्वारा मुजफ्फरपुर जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, निलेश कुमार सिंह, मोहम्मद करार एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में किया गया। आज के मैच में आई जी पुलिस फुटबॉल टीम ने इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया।

Advertisements


आज के मैच में निर्णायक के रूप में अलाउद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक एवं दीपक कुमार प्रतिनियुक्त थे।
लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 20 11 24 को रैंबो फुटबॉल क्लब बनाम चक्कर स्पोर्टिंग क्लब के बीच पहला मैच खेला जाएगा।


दूसरा मैच यंग बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम जागृति फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.