Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 November : B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग में “एन इंट्रोडक्शन टू टूल्स एंड टेक्निक्स यूज्ड फॉर एनवायरमेंटल इंपैक्ट एंड एसेसमेंट” विषय पर आयोजित वर्कशॉप में मुख्य वक्ता अबरारुल हक, ग्रीन फील्ड एनवायरमेंट कंसल्टेंसी, सऊदी अरेबिया के विशेषज्ञ ने एनवायरमेंटल इंपैक्ट एसेसमेंट की जरूरत एवं इसमें प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न पारामीटर्स के बारे में बताया।

B.R.A. Bihar University वर्कशॉप का आयोजन

B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग में पर्यावरण पर वर्कशॉप का आयोजन
B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग में पर्यावरण पर वर्कशॉप का आयोजन

कृषि प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने से पहले उस प्रोजेक्ट के चालू होने से उसका वातावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसका आकलन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण एवं जल प्रदूषण है। उन्होंने बताया कि पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन करने के लिए कई उपकरण और तकनीकें इस्तेमाल की जाती है, जिसमें पर्यावरण प्रभाव आकलन, पर्यावरण स्कैनिंग इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप, रिमोट सेंसिंग उपकरण, जीआइ सिस्टम, ड्रोन, संवर्धित वास्तविकता जैसे उपकरण विनियमों और मानकों का पालन करते हुए अपने पर्यावरण प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।


विभागाध्यक्ष प्रो रंजना कुमारी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया और कहा कि उनके सारगर्भित वक्तव्य से शिक्षकों और छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिला है। पर्यावरण के क्षेत्र में आगे और भी वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे।
मंच संचालन डॉ गौरव पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीति किरण ने किया।

Advertisements


मौके पर प्रो नीलम कुमारी, डॉ पूनम, डॉ रितिका, डॉ गौरव पांडे समेत स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं एवं शोधार्थी उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.