www.goltoo.in

Muzaffarpur Cricket League आह्वान यादव के शानदार शतक से विंध्यवासिनी फाउंडेशन जीता

November 20, 2024 | by Goltoo

goltoo-37

Muzaffarpur 20 November : Muzaffarpur Cricket League में विंध्यवासिनी फाउंडेशन ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 80 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया ।

Muzaffarpur Cricket League

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज खेले गए मैच में विंध्यवासिनी फाउंडेशन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 231 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें विंध्यवासिनी फाउंडेशन के तरफ से आह्वान यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों की शतकीय पारी खेली वहीं अमन ने 17 राहुल ने 19 एवं शुभम ने 27 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

Muzaffarpur Cricket League आह्वान यादव के शानदार शतक से विंध्यवासिनी फाउंडेशन जीता
Muzaffarpur Cricket League आह्वान यादव के शानदार शतक से विंध्यवासिनी फाउंडेशन जीता

विंध्यवासिनी फाउंडेशन के अहान यादव को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया.


गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से अंकित ने दो पूर्णेन्दु ने दो धीरज ने दो एवं सुमंत ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी सुस्ता क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी जिसमें सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से सुमंत ने 35 अनिकेत ने 23 एवं नीरज ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।


विंध्यवासिनी फाउंडेशन के तरफ से गेंदबाजी में अमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके वहीं अहान ने दो शुभम ने दो एवं कुंदन ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


आज के मैन ऑफ द मैच विंध्यवासिनी फाउंडेशन को अहान यादव को दिया गया ।आज के अंपायर रवि कुमार एवं अविनाश कुमार थे वही स्कोर अभिषेक कुमार थे।

RELATED POSTS

View all

view all