Sports
Advertisements

Muzaffarpur 20 October : बिहार राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर कुश्ती टीम घोषित

21 से 23 अक्टूबर तक छपरा में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मुजफ्फरपुर कुश्ती टीम का गठन सलेक्शन ट्रायल के माध्यम से किया गया। मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिल मोहन झा ने बताया कि मुजफ्फरपुर कुश्ती टीम शनिवार को रवाना होगी।

फ्री स्टाइल स्पर्धा

Advertisements

श्रीनाथ 57 किलोग्राम भार वर्ग
राजा 79 किलोग्राम भार वर्ग
आदित्य राज 86 किलोग्राम भार वर्ग

ग्रीको रोमन स्पर्धा
दिलीप कुमार 63 किलोग्राम भार वर्ग
रजत कुमार 77 किलोग्राम भार वर्ग।

चयन समिति में कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, निदेशक शारीरिक शिक्षा एलएस कॉलेज महेंद्र प्रसाद,कबड्डी संघ से नवीन कुमार, अवध नरेश सिंह, रत्नेश कुमार राजन एवं कुश्ती कोच रंजीत कुमार साह उपस्थित थे.

#muzaffarpur #wrestling #biharwrestling

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.