Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 November : 21.11.2022 (सोमवार) को डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में रिलायन्स जिओ कंपनी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में ‘लर्न एंड अर्न कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिओ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के मैनेजर आशीष रंजन, नीरज कुमार एवं हजरत आजम ने कार्यशाला में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को पार्ट टाइम जॉब और वर्क फ्रॉम होम से संबंधित ट्रेनिंग देते हुए कहा कि लर्न एवं अर्न प्रोग्राम के तहत चयनित छात्रों को जिओ फाइव-जी कार्य के लिए पार्ट टाइम रोजगार दी जाएगी।

इस कार्य के लिए उन्हें 4 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाएंगे। सेल के मैनेजर आशीष रंजन ने आगे कहा कि इसके लिए छात्रों को जिओ कैरियर पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकृत होने के बाद छात्रों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड़ में ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद फील्ड इवैल्युएशन, ऑनलाइन एसेसमेंट,सिनेरियो बेस्ट वीडियो असेसमेंट में सफल विद्यार्थियों को कंपनी में रोजगार मिलेगा। छात्राओं से वर्क फ्रॉम होम के तहत कार्य ली जाएगी जबकि छात्रों को कॉलेज और इसके आसपास के क्षेत्र में कार्य दिया जाएगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरिश्चंद्र प्रसाद यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सैयद अबुजर अली ने किया। मौके पर प्रो. मुकेश सरदार, प्रो. अब्दुल अजीज टीके, विवेक शर्मा, विक्रम कुमार, अनन्या कुमारी, बरखा, अमीषा, ईशा, हर्ष, रितु, काजल सहित महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र उपस्थित रहें।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.