www.goltoo.in

Muzaffarpur U-15 Chess Championship: तेजस सांडिल्य और नव्या गोयनका बने चैंपियन, राज्य प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

June 3, 2026 | by Goltoo

hchess12

Muzaffarpur 3 June : मुजफ्फरपुर के सैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक विद्यालय में आयोजित U-15 Chess Championship में तेजस सांडिल्य और नव्या गोयनका ने खिताब जीता। दोनों वर्गों के शीर्ष चार खिलाड़ी 6 जून से पटना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Muzaffarpur U-15 Chess Championship

डुमरी रोड स्थित सैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक विद्यालय में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग शतरंज चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम चक्र के बाद बालक वर्ग में तेजस सांडिल्य और बालिका वर्ग में नव्या गोयनका ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

बालक वर्ग में तेजस सांडिल्य ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी सात मुकाबले जीतकर 7 में 7 अंक अर्जित किए और अपराजित रहे। वहीं बालिका वर्ग में नव्या गोयनका ने भी 5 में 5 अंक हासिल कर बिना कोई मुकाबला गंवाए खिताब अपने नाम किया।

Muzaffarpur U-15 Chess Championship
Muzaffarpur U-15 Chess Championship

पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय की निदेशक ऋचा शर्मा, विद्यालय की प्राचार्या छाया सिन्हा तथा मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार ने संयुक्त रूप से विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि दोनों वर्गों के शीर्ष चार खिलाड़ी 6 जून से पटना में आयोजित राज्य स्तरीय Chess Championship में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष आभास कुमार, संयुक्त सचिव मनीष कुमार, मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमा तथा सहनिर्णायक राजीव चंद्र दत्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


बालक वर्ग (फाइनल स्टैंडिंग – टॉप 10)

रैंकखिलाड़ीअंक
1तेजस सांडिल्य7.0
2प्रनीत सिन्हा6.0
3यथार्थ नथानी6.0
4यश रमन5.5
5देवराज5.5
6सौर्य राघव5.0
7युवान रमण5.0
8अगस्त्य झा5.0
9अभिराज कुमार अरुणव5.0
10सिद्धार्थ सांडिल्य5.0

🏆 बालिका वर्ग (फाइनल स्टैंडिंग – टॉप 10)

रैंकखिलाड़ीअंक
1नव्या गोयनका5.0
2अग्रीमा राज4.0
3अद्विका श्रीवास्तव4.0
4आद्या श्री4.0
5रिती वैभव4.0
6सानवी सिंह3.0
7प्रेरणा चौधरी3.0
8स्रीती चंद्रा3.0
9अद्रति3.0
10अवजीता त्रिवेदी3.0

राज्य स्तरीय Chess Championship के लिए चयनित खिलाड़ी

बालक वर्ग

  • तेजस सांडिल्य
  • प्रनीत सिन्हा
  • यथार्थ नथानी
  • यश रमन

बालिका वर्ग

  • नव्या गोयनका
  • अग्रीमा राज
  • अद्विका श्रीवास्तव
  • आद्या श्री

ये सभी खिलाड़ी 6 जून से पटना में आयोजित बिहार राज्य अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all