Muzaffarpur 31 October : मेरा युवा भारत, Muzaffarpur के तत्वावधान में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को LN Mishra College of Business Management Muzaffarpur में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, निर्वाचन प्रक्रिया तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक करना रहा।
LN Mishra College of Business Management Muzaffarpur में आयोजित हुआ युवा संवाद कार्यक्रम, युवाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को ‘आपका वोट, आपकी आवाज’ अभियान के अंतर्गत SIR (Special Intensive Revision – विशेष गहन पुनरीक्षण) के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें मतदाता सूची के महत्व, उसमें नाम दर्ज कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में युवा आइकॉन आदित्य मधुकर ने युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। साथ ही, श्री कुल भूषण, उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ भी विद्यार्थियों ने संवाद किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं युवा सहभागिता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।


इस अवसर पर श्री कुल भूषण, उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा तथा महाविद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने SIR एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। युवाओं ने निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।
RDS College में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 60 एनसीसी कैडेट्स ने लगाई एकता दौड़ #Muzaffarpur https://t.co/s6N44wjJY7 https://t.co/gvtRfeSQU6
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 31, 2026
कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित युवाओं को मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हुए मतदान की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने स्वयं जागरूक मतदाता बनने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य नागरिकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को न केवल SIR एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया, बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने तथा अपने विचार व्यक्त करने का अवसर भी मिला।.
Multipurpose Wireless Mic.
Microphone for iPhone 15+ & Type-C Android, 80m Range, Noise Reduction & Echo Modes, Wireless Mic for Creators, Vlogging, YouTube & Interviews
Wireless Keyboard & Mouse Combo
104 UV-Printed Keys, ₹ Key, 12 Multimedia Keys, Retractable Stand, 4 Button Mouse, 1600 DPI, High Precision, USB Nano Receiver (Companion 304, White + Grey)

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.