Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 May : LS College में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चल रही दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल के दूसरे दिन भी शिक्षकेतर कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा। 15 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन कलमबंद हड़ताल करते हुए कॉलेज के प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप कर दिए।

LS College में दूसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर LS College में चल रही दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार को भी भारी गहमागहमी रही। अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन कलमबंद आंदोलन जारी रखा और कामकाज को पूरी तरह ठप कर दिया। हड़ताल के कारण कॉलेज के सभी प्रशासनिक विभागों मे कामकाज ठप रहे और कर्मचारी मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

LS College में दूसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल
LS College में दूसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल

धरना स्थल पर कर्मचारियों को प्रक्षेत्रीय मंत्री राजीव रंजन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एलएस कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हड़ताल मजबूरी में की गई है क्योंकि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। डॉ. सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिनों की सांकेतिक हड़ताल के बाद भी यदि प्रशासन नहीं जागा, तो आगे और भी कड़ा निर्णय लिया जाएगा।

Advertisements

मौके पर सत्येंद्र कुमार, ऋषि कुमार, सुजीत कुमार, लालबाबू सिंह, आनंद चक्रपाणि, संजय कुमार, सुनील कुमार, अनिल ठाकुर, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.